• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhilai Scam: विदेशी कंपनी Antofagasta PLC के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, LIC Advisor समेत 32 से ठगी

भिलाई में एलआइसी एडवाइजर समेत 32 लोगों से विदेशी कंपनी में निवेश कर लाभ कमाने के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। ठगों ने एंटोफगास्टा नाम की एक बहुराष्ट्रीय ...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Fri, 20 Jun 2025 01:42:03 PM (IST)Updated Date: Fri, 20 Jun 2025 01:42:03 PM (IST)
Bhilai Scam: विदेशी कंपनी Antofagasta PLC के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, LIC Advisor समेत 32 से ठगी
विदेशी कंपनी के नाम पर ठगी (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. विदेशी कंपनी के नाम पर ठगी
  2. 10 लाख 27 हजार 110 रू. की ठगी
  3. असली कंपनी का कोई संबंध नहीं

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई: शहर में एक बार फिर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। इसमें अंतरराष्ट्रीय कंपनी एंटोफगास्टा पीएलसी के नाम पर 10 लाख 27 हजार 110 रुपये की धोखाधड़ी की गई है। इस मामले में एलआइसी एडवाइजर पायल मेहरा की शिकायत पर भिलाई नगर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि एंटोफगास्टा चिली की एक बहुराष्ट्रीय खनन कंपनी है, जो मुख्य रूप से तांबा के उत्पादन में सक्रिय है। यह लंदन स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध है और एफटीएसइ 100 इंडेक्स का हिस्सा है। हालांकि, असली एंटोफगास्टा का इस ऑनलाइन ठगी से कोई संबंध नहीं है। ठगों ने सिर्फ इस अंतरराष्ट्रीय कंपनी के नाम का दुरुपयोग कर लोगों को भ्रमित किया और उन्हें निवेश के नाम पर लूटा।


यह भी पढ़ें: हाई कोर्ट ने नाबालिग का दुष्कर्म कर हत्या करने वाले दरिदों को फांसी के फंदे से बचाया, कहा-मृत्युदंड की कठोर सजा देना उचित नहीं

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-7 सड़क एवेन्यु ए-56 ए निवासी पायल मेहरा ने बताया कि हुडको निवासी शेखर संगेवार ने उन्हें एंटोफगास्टा पीएलसी नामक कंपनी के एप के माध्यम से अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया। झांसे में आकर पायल मेहरा और उनके संपर्क के 31 अन्य लोगों ने कुल 10 लाख 27 हजार 110 रुपये का निवेश किया। निवेश के बाद जब वादे के अनुसार लाभ नहीं मिला, तब उन्होंने कंपनी की सच्चाई जाननी चाही।

यह भी पढ़ें: Dowry Demand: दहेज का लालचियों ने पार ही हदें… कार, सोना, कैश नहीं मिला, तो लौटी बारात, आंखों में आंसू लिए गिड़गिड़ाता रहा लड़की का बाप

ठग ने खुद को भी बताया शिकार

जांच में यह खुलासा हुआ कि भारत में इस नाम की कोई अधिकृत कंपनी या वैध एप मौजूद नहीं है। पायल मेहरा ने यह भी बताया कि शेखर संगेवार ने रकम जमा कराने के लिए हर बार अलग-अलग यूपीआइ लिंक का इस्तेमाल किया और जब उससे सवाल किया गया, तो उसने खुद को भी ठगी का शिकार बताकर पल्ला झाड़ लिया। पायल ने संदेह जताया है कि इस पूरे फर्जीवाड़े में शेखर की बेटी और आइटी क्षेत्र में काम करने वाला दामाद भी शामिल हो सकता है।