• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Love Triangle: लव ट्रायंगल में युवक की लाठी से पीट पीटकर हत्या… गर्लफ्रैंड की बेवफाई के कारण चली गई जान

छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक युवती की बेवफाई ने युवक की जान ले ली। पुलिस विभाग में पदस्थ मां के ट्रांसफर से बाद युवती ने नए शहर गई, तो उसे वहां नए लड़के ...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 30 Dec 2024 01:26:51 PM (IST)Updated Date: Mon, 30 Dec 2024 01:36:32 PM (IST)
Love Triangle: लव ट्रायंगल में युवक की लाठी से पीट पीटकर हत्या… गर्लफ्रैंड की बेवफाई के कारण चली गई जान
इसी मकान के सामने युवक को पीट-पीट कर मार डाला गया। (फोटो- नईदुनिया)

HighLights

  1. पद्मनापुर थाना क्षेत्र के सिविल लाइन दुर्ग की घटना
  2. युवती सहित 5 आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी
  3. पुलिस विभाग में है युवती की मां, पढ़िए घटनाक्रम

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई : सिविल लाइन दुर्ग में रविवार देर रात एक युवक की लाठी से पीट पीटकर का हत्या कर दी गई। पद्मनाभपुर पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका सहित पांच संदेहियों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला लव ट्रायंगल के चलते हुई हत्या का होना पता चला है।

जानकारी के अनुसार, घटना में सिविल लाइन दुर्गा निवासी चेतन साहू की हत्या की गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सिविल लाइन में ही रहने वाली एक युवती से चेतन का प्रेम संबंध था। चेतन और युवती की मां पुलिस विभाग में हैं।


naidunia_image

मां के ट्रांसफर के बाद युवती को दूसरे से हुआ प्यार

  • कुछ महीने पहले युवती की मां का ट्रांसफर सरगुजा हो गया था। इसके बाद वह भी अपनी मां के साथ सरगुजा चली गई थी। सरगुजा में युवती का लोकेश साहू नामक युवक से प्रेम संबंध हो गया। इसके बाद युवती ने चेतन से बातचीत कम कर दी थी।
  • बीते 24 दिसंबर को युवती अपनी मां के साथ दुर्ग आई थी। इसकी जानकारी लगने पर चेतन ने उसे मिलने के लिए बोला, लेकिन युवती नहीं मिलना चाहती थी। युवती ने यह बात अपने दूसरे प्रेमी लोकेश को बता दी।

  • लोकेश अपने कुछ दोस्तों के साथ दुर्ग पहुंचा। लोकेश के कहने पर युवती ने रविवार रात चेतन को मिलने के लिए अपने घर के पास बुलाया। वहां पर पहले मौजूद लोकेश और उसके साथियों ने चेतन की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
  • पुलिस ने युवती और उसके दूसरे प्रेमी लोकेश के साथ ही साथियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी। चेतन का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को भेज दिया जाएगा।
  • naidunia_image

    गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करने के बाद युवक ने लगाई फांसी

    भिलाई में ही प्रेम प्रसंग से जुड़े एक अन्य घटनाक्रम में न्यू कृष्णा नगर सुपेला निवासी एक युवक ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने के पहले उसने गांव में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड को वीडियो काल कर उससे अंतिम बार बात की और उसे बताया कि वो आत्महत्या कर रहा है। इसके बाद उसने फांसी लगा ली।

    गर्लफ्रेंड ने तुरंत ही युवक के भाई को इसकी जानकारी दी, लेकिन तब तक वो फंदे पर झूल चुका था। सुपेला पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि गोपाल साव (18) ने बीते बुधवार दोपहर में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। गोपाल पास के ही शासकीय स्कूल में कक्षा 11 वीं का छात्र था।

    यहां भी क्लिक करें - दुष्कर्म का वीडियो बनाकर बिलाल बनाता था संबंध, इंदौर की युवती के नाम पर पर्सनल लोन भी लिया

    गोपाल की अपनी गांव में रहने वाली एक युवती से बचपन से दोस्ती थी और अभी भी उनके बीच संबंध था। इधर, सुपेला में वो जिस स्कूल में पढ़ता था, वहां भी एक लड़की से उसकी दोस्ती थी। बीते छठ पूजा में वो बिहार में अपने गांव भी गया था। वहां पर उसने गांव में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड को स्कूल में पढ़ने वाली दोस्त के बारे में बता दिया। इसके बाद उनके बीच झगड़ा हो गया था।

    अभी कुछ दिन पहले ही गोपाल गांव से लौटा था। यहां लौटने के बाद उसकी गांव में रहने वाली गर्लफ्रेंड ने उसे अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया था। साथ ही उससे बात भी बंद कर दी थी। बुधवार को उसने उसे वीडियो कॉल किया और कहा कि यदि वो उससे बात नहीं करती और माफ नहीं करेगी तो वो फांसी लगा लेगा।

    यहां भी क्लिक करें - टैक्सी ड्राइवर ने 2 Girlfriends के साथ मिलकर की युवक की हत्या, पढ़िए Love Trap, किडनैपिंग और Murder की पूरी कहानी