• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैंने सिर्फ उससे ही प्यार किया... प्रेम में मिले धोखे के बाद नाबालिग ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड को बताया जिम्मेदार

स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में रहने वाली एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने 18 फरवरी को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिस...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 20 Feb 2025 10:28:54 PM (IST)Updated Date: Thu, 20 Feb 2025 10:28:54 PM (IST)
मैंने सिर्फ उससे ही प्यार किया... प्रेम में मिले धोखे के बाद नाबालिग ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड को बताया जिम्मेदार
भिलाई में नाबालिग की आत्महत्या के बाद परिजनों में गुस्सा। (फोटो- एआई जनरेटेड)

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग किशोरी ने बीते 18 फरवरी को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें अपने बायफ्रेंड पर इज्जत बर्बाद करने का आरोप लगाया है।

बॉयफ्रेंड के दोस्तों को भी अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। उसने अपने मोबाइल पैटर्न लॉक का सिंबाल भी बनाया है। घटना के बाद मृतका के परिजनों के साथ मोहल्ले वालों ने स्मृति नगर चौकी के सामने प्रदर्शन कर आरोपी की गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग की।


पुलिस की हिरासत में आरोपी

पुलिस ने आरोपी बायफ्रेंड के खिलाफ दुष्कर्म, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी कर हिरासत में ले लिया है।

बॉयफ्रेंड के दोस्तों की भूमिका संदिग्ध

  • जानकारी के अनुसार स्मृति नगर चौकी क्षेत्र की 17 वर्षीय नाबालिग ने 18 फरवरी को अपने घर पर फांसी लगा ली थी। नाबालिग के कमरे में एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने उसके बॉयफ्रेंड आदी बारले और उसके दोस्तों के चलते आत्महत्या करने की बात लिखी है।
  • किशोरी का उसके ही मोहल्ले में रहने वाले आदी बारले से बीते जून से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच फोन व वॉट्सअप पर बातें भी होती थी।
  • किशोरी के वाट्सएप चैट व सुसाइड नोट से यह स्पष्ट हो रहा है कि आरोपित आदी बारले ने उससे कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए थे। किशोरी और आदी बारले 16 फरवरी की शाम को आखिरी बार मिले थे। उसी दौरान किशोरी के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली।

naidunia_image

इज्जत बर्बाद करने का शब्द इस ओर कर रही इशारा

  • सुसाइड नोट और वाट्सएप चैट से ये तो स्पष्ट हो चुका है कि किशोरी के बायफ्रेंड ने उससे दुष्कर्म किया था, लेकिन उसके दोस्तों की भूमिका स्पष्ट नहीं है। सुसाइड नोट और मृतका के मोबाइल से मिले वाट्सएप चैट इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि उसके बायफ्रेंड ने एक योजना के तहत अपने दोस्तों को उस समय इशारा देकर बुलाया, जिस समय वो उसके साथ निजी पल बिता रहा था।
  • किशोरी आपत्तिजनक स्थिति में थी और उसी समय आदी के दोस्तों ने देख लिया था। चैट में किशोरी ने ये भी लिखा कि उसके दोस्तों ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी, जिससे वो उसे ब्लैकमेल करने वाले थे। उसने अपनी चैट में बार बार इज्जत बर्बाद करने की बात लिखी थी।

सुसाइड नोट में लिखी है ये बातें

सुसाइड नोट में लिखा कि 'मैंने जो किया मानती हूं गलती मेरी है, लेकिन आदी और मेरी मर्जी से हुआ सब और उसके अलावा आज तक कभी ये चीज मैंने किसी के साथ नहीं की। ये कोई पहली बार नहीं था। उसके घर मैं आती जाती थी। ये सब तब से है। दो जून 2024 से सब चला आ रहा है। मैंने कभी जबरदस्ती तो कभी मर्जी से किया। मैंने उसको बातया कि आदी मैं साल के आखिरी में शादी करने वाली हूं। अब मैं कुछ नहीं करूंगी। अंत में मोबाइल के पैटर्न लाक का सिंबाल हुआ है।'