भिलाई में हाइवा की ठोकर से पलटी कार, बाल-बाल बचा विधायक का परिवार
Bhilai News: भिलाई-तीन स्टेशन के सामने एनएच-53 रोड पर बिजली नगर पुलिया के पास एक तेज रफ्तार हाइवा ने कार को पीछे से ठोकर मार दिया। जबरस्त ठोकर की वजह ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 04 Jan 2026 10:48:30 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Jan 2026 10:48:30 PM (IST)
भिलाई में हाइवा की ठोकर से पलटी कारHighLights
- भिलाई में हाइवा की ठोकर से कार पलटने से मचा हड़कंप
- भिलाई-3 स्थित बिजली नगर पुलिया के पास की घटना
- ठोकर लगते ही कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई
नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। भिलाई-तीन स्टेशन के सामने एनएच-53 रोड पर बिजली नगर पुलिया के पास एक तेज रफ्तार हाइवा क्रमांक सीजी-10 बीडब्ल्यू 4690 ने कार क्रमांक सीजी-07 बीसी 1197 को पीछे से ठोकर मार दिया। जबरस्त ठोकर की वजह से कार डिवाइटर से टकरा कर पलट गई। कार में चालक सहित पांच लोग सवार थे जिन्हें पीछे से आ रहे लोगों ने खींचकर बाहर निकाला। कार सवार पांच में से तीन लोग अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के पोता पोती थे। विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने बताया कि दुर्घटना में किसी को भी गंभीर चोट नहीं लगी है और सभी सुरक्षित हैं।
घटना रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे के आसपास हुई। विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के पुत्र धनजंय के बच्चे सुजल कोर्सेवाडा, आदिती, स्वाती व उसके साथी जानवी कार क्रमांक सीजी-07 बीसी 1197 में सवार होकर रायपुर जा रहे थे। तभी डबरा पारा ब्रिज चढ़ने के पहले एक हाइवा क्रमांक सीजी-10 बीड्ब्ल्य-4690 का चालक तेज रफ्त्तार वाहन चलाते हुए कार को बार-बार ओवर टेक कर रहा था। इस पर कार चालक ने अपने वाहन की रफ्तार को कम कर दिया। लेकिन जैसे ही कार भिलाई 03 स्टेशन के सामने एनएच-53 रोड बिजली नगर पुलिया के पास पहुंचा हाइवा ने उसे पीछे से ठोकर मार दिया।
ठोकर लगते ही कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। आसपास मौजूद लोगों ने कार में सवार सभी लोगों को खींचकर बाहर निकाला। इस दुर्घटना में कार चालक दिलीप के सिर व हाथ में चोट आई है। कार सवार सुजल कोर्सेवाडा को हाथ में, जानवी को सिर मे, स्वाती व आदिती को भी चोट आई है। कार चालक दिलीप ने पुलिस को बताया कि घटना के समय पीछे से आ रहे दिलीप पटेल व मुकेश अग्रवाल द्वारा हम लोगो को कार से बाहर निकालकर बचाया गया।
दिलीप की शिकायत पर पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली उस दौरान वे एक कार्यक्रम में थे। उन्होंने बताया कि हादसे में एक बच्ची के सिर में चोट लगी है जिसका एमआरआइ कराया गया है। फिलहाल सभी सुरक्षित हैं और घर पर हैं।