नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को ध्यान में रखते हुए दुर्ग जिला प्रशासन ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। यह बैठक दो सत्रों में हुई, जिसमें भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में कलेक्टर अभिजीत सिंह ने अधिकारियों को युद्ध जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा दी। भिलाई इस्पात संयंत्र को निर्देशित किया गया है कि वह एक जागरूकता वीडियो तैयार करे, जिसमें आम नागरिकों को यह बताया जाए कि युद्ध के समय उन्हें किस प्रकार से सतर्क रहना है, किन गतिविधियों पर ध्यान देना है और किस तरह से स्वयं की सुरक्षा करनी है।
"जब जीवन शांतिपूर्ण लगता है, तो यह भूलना आसान है कि शांति कितनी नाजुक है। क्या हम मानसिक और व्यावहारिक रूप से ब्लैकआउट जैसी स्थितियों से निपटने के लिए तैयार हैं? आइए अपनी तैयारी का मूल्यांकन करें और सुरक्षा सुनिश्चित करें! #सुरक्षा #आपदा_तैयारी@HMOIndia @PIB_India @MIB_Hindi pic.twitter.com/bNpnz9Eg5N
— NDMA India | राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण 🇮🇳 (@ndmaindia) May 6, 2025
इस वीडियो को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने इसे व्यापक रूप से प्रसारित करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य लोगों को न केवल जागरूक करना है बल्कि उन्हें युद्ध कालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार करना भी है।
इस क्रम में सात मई को दुर्ग जिले में एक माॅडल माॅक ड्रिल आयोजित की जाएगी, जिसका नाम "आपरेशन अभ्यास" रखा गया है। यह अभ्यास शाम चार बजे से शुरू होगा। हालांकि, इसकी अवधि के बारे में अभी जानकारी साझा नहीं की गई है।
इस मुहिम में बीएसपी के महाप्रबंधक जेएन ठाकुर,वाइएस जौहरी और स्वतंत्र समेत अन्य अधिकारी भी सक्रिय भूमिका में हैं। प्रशासन की यह पहल नागरिकों की सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है। यह पूरे प्रदेश में एकमात्र माक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है।