• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन स्कीम के लिए बिजली कंपनी के 12 संगठन एकजुट, पांच अक्टूबर को रायपुर में करेंगे बड़ा प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ राज्य बिजली कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिलाने के लिए बारह संगठन एकजुट हो गए हैं। शासन की सैद्धांतिक सहमति के ...और पढ़ें

By Chandrakant SrivastavaEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Tue, 15 Sep 2026 10:26:28 PM (IST)Updated Date: Tue, 15 Sep 2026 10:28:00 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन स्कीम के लिए बिजली कंपनी के 12 संगठन एकजुट, पांच अक्टूबर को रायपुर में करेंगे बड़ा प्रदर्शन
दुर्ग में कार्यपालक निदेशक को मांग युक्त ज्ञापन सौंपते मंच के पदाधिकारी। मंच

HighLights

  1. बिजली कंपनी के 12 संगठन एकजुट हुए
  2. पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग
  3. पांच अक्टूबर को रायपुर में होगा प्रदर्शन

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य बिजली कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) का लाभ देने की मांग को लेकर 12 अधिकारी-कर्मचारी संगठनों ने संयुक्त मोर्चा खोल दिया है। कंपनी अधिकारी-कर्मचारी पुरानी पेंशन अधिकार मंच के बैनर तले आंदोलन के पहले चरण में दुर्ग में संयुक्त आमसभा आयोजित कर कंपनी के कार्यपालक निदेशक दुर्ग क्षेत्र शिरीष शैलेट को ज्ञापन सौंपा गया। संगठनों ने शासन की सैद्धांतिक सहमति के बावजूद ओपीएस लागू नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई।

अधिकार मंच ने छत्तीसगढ़ शासन, ऊर्जा विभाग के छह अक्टूबर 2023 के आदेश का हवाला देते हुए कहा गया कि एक जनवरी 2004 या उसके बाद नियुक्त तथा नवीन अंशदायी पेंशन योजना से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों को पुरानी पेंशन प्रणाली में स्थानांतरित करने के लिए सैद्धांतिक सहमति दी गई थी।


सहमति के बाद क्यों है लंबित

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि शासन स्तर पर सहमति के बाद भी पावर कंपनी में इसका क्रियान्वयन लंबित है। इससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पत्रोपाधि अभियंता संघ के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर श्रीकांत बड़गैंया ने कहा कि ओपीएस कर्मचारियों के भविष्य की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा विषय है। सभी 12 संगठनों ने एकजुट होकर प्रदेशव्यापी आंदोलन का निर्णय लिया है। पहले चरण में क्षेत्रीय मुख्यालयों में संयुक्त आमसभा एवं ज्ञापन कार्यक्रम किए गए।

मंत्रियों व सांसदों के पास भी जाएंगे

संगठन के द्वारा मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर मांग के समर्थन में पहल करने का आग्रह किया जाएगा। अगले चरण में पांच अक्टूबर को कंपनी मुख्यालय डंगनिया, रायपुर में आमसभा होगी। मंच ने प्रबंधन से शासन की पूर्व सहमति के अनुरूप बिना विलंब ओपीएस लागू करने की मांग की है