• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

भिलाई में प्रिंटिंग दुकान में 22 लाख का फ्रॉड, कर्मचारी ने फर्जी बिल बनाकर ग्राहकों से वसूले पैसे

भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में प्रिंटिंग दुकान के कर्मचारी पर 22 लाख 24 हजार की धोखाधड़ी का आरोप लगा है।

By Mahendra Kumar SahuEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 12:20:06 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 12:20:06 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भिलाई में प्रिंटिंग दुकान में 22 लाख का फ्रॉड, कर्मचारी ने फर्जी बिल बनाकर ग्राहकों से वसूले पैसे
भिलाई में प्रिंटिंग दुकान में 22 लाख की धोखाधड़ी (AI Generated Image)

HighLights

  1. भिलाई में 22 लाख की धोखाधड़ी
  2. प्रिंटिंग दुकान के कर्मचारी पर आरोप
  3. फर्जी बिल बनाकर हड़पा पैसा

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र में प्रिंटिंग दुकान में काम करने वाले एक कर्मचारी पर फर्जी बिल बनाकर ग्राहकों से 22 लाख 24 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। आरोपित ने ग्राहकों से UPI और नकद के माध्यम से भुगतान प्राप्त किया, लेकिन रकम दुकान के खाते में जमा करने के बजाय अपने निजी बैंक खाते में रख ली।

ग्राहकों से बकाया भुगतान की जानकारी मिलने पर दुकान संचालक को पूरे मामले का पता चला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

2021 से दुकान में कर रहा था काम

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, सेक्टर-2 भिलाई निवासी अभिषेक पांडेय का चंद्रा-मौर्या चौक के पास रिलायंस मार्ट के सामने साई प्रिंट साइनेट प्राइवेट लिमिटेड एवं श्री साई प्लास्टिक नाम से प्रिंटिंग का व्यवसाय है। यहां वर्ष 2021 से कैंप-1 निवासी अभय सिंह काम कर रहा था। वह दुकान में ऑर्डर लेने और कैशियर की जिम्मेदारी संभालता था। दुकान के कामकाज के लिए संचालक ने उसे एक मोबाइल सिम भी उपलब्ध कराया था।


ग्राहक ने बताया पैसा तो दे दिया था

शिकायतकर्ता के मुताबिक, अक्टूबर 2025 में सेक्टर-6 निवासी ग्राहक हर्ष सिन्हा दुकान पहुंचे। इस दौरान संचालक ने उनसे पुराना भुगतान बकाया होने की बात कही। इस पर हर्ष सिन्हा ने बताया कि वह पूरी रकम पहले ही कर्मचारी अभय सिंह को दे चुके हैं। इसके बाद संचालक ने अभय से पूछताछ की तो वह घबरा गया। संदेह होने पर उसके मोबाइल और भुगतान संबंधी जानकारी की जांच की गई। इसमें पता चला कि कई ग्राहकों से रकम लेने के बावजूद उसने उसे दुकान के खाते में जमा नहीं किया था।

कई ग्राहकों से लाखों की वसूली, फर्जी बिल का खेल

ग्राहकों से संपर्क करने पर कई नाम सामने आए। केमरीज स्कूल, बाल भारती पब्लिक स्कूल राजनांदगांव, शुभम मेटल, देवांगन फ्लावर, मोहित मोबाइल, सफायर सैलून, राजेश टेंट, स्टार मैरिज पैलेस, योगेश कॉमर्स क्लासेस सहित कई ग्राहकों से भुगतान लेने की जानकारी सामने आई। शिकायत में अलग-अलग ग्राहकों से लाखों रुपये ऑनलाइन और नकद लेने का उल्लेख किया गया है।

आरोप है कि अभय ने ग्राहकों से भुगतान प्राप्त कर अपने निजी बैंक खाते में जमा किया। इतना ही नहीं, ग्राहकों द्वारा बिल मांगने पर वह वीजी ग्राफिक्स नाम से फर्जी बिल बनाकर देता था, ताकि भुगतान को लेकर किसी को संदेह न हो। दुकान संचालक अभिषेक पांडेय ने सुपेला थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपित अभय सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।