• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिनेमा हाल में एक धर्म विशेष का प्रचार, बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा बुधवार दोपहर तीन बजे वेंकटेश्वर टाकीज सुपेला का घेराव किया गया। आरोप था कि सिनेमाघर प्रबंधक मतांतरण के लिए कार्य क...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Thu, 31 Mar 2022 12:35:16 AM (IST)Updated Date: Thu, 31 Mar 2022 12:35:16 AM (IST)
सिनेमा हाल में एक धर्म विशेष का प्रचार, बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन

भिलाई। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा बुधवार दोपहर तीन बजे वेंकटेश्वर टाकीज सुपेला का घेराव किया गया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि सिनेमाघर प्रबंधक मतांतरण के लिए कार्य कर रहे हैं और अपनी टाकीज में एक विशेष धर्म का प्रचार करवा रहे है। इसके बाद सिनेमाघर प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी की गई।

पुलिस को इस घेराव की जानकारी पहले से दे दी गई थी। इसलिए सिनेमाघर की सुरक्षा में बड़ी संख्या में पुलिस बल को पहले से ही तैनात कर दिया गया था।

टाकीज के प्रबंधक कामेश राजू पर कार्रवाई करने के लिए मौके पर उपस्थित सीएसपी भिलाई नगर राकेश जोशी को ज्ञापन सौंपा गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान सिनेमाघर प्रबंधक ने पुलिस की उपस्थिति में लिखित में माफी मांगी और ऐसी गलती दोबारा नहीं करने का आश्वासन दिया।


बजरंग दल दुर्ग के विभाग संयोजक रवि निगम ने बताया कि सुपेला वेंकटेश्वर टाकीज में मध्यांतर के दौरान एक विशेष धर्म का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। कहीं ना कहीं यह मतांतरण कराने के एजेंडा के तहत ही किया जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों से दुर्ग जिले में बढ़ते मतांतरण के मुद्दे पर हलचल बनी हुई है।

उसके बावजूद सिनेमा हाल में इस तरह का विज्ञापन दिखाया जा रहा है। बजरंग दल के विरोध के बाद सिनेमा हाल के प्रबंधक ने तत्काल विज्ञापन निकलवाया तथा भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने लिखित में आश्वासन दिया।

विरोध प्रदर्शन में मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी ज्योति शर्मा ,विहिप जिला मंत्री कमल साव, जिला सह संयोजक रवि भारती, कुशल तिवारी, रूद्र मिश्रा, रितिक सोनी, अनिल बेहरा, संजीव चौबे, खब्बू पंडा, अतीश गौर, शेखर, दीपक कुलकर्णी, राकेश यादव, नंदन ओझा, राजा सिंह, संजय सिंह ठाकुर, अनिल, राहुल सहित बजरंग दल के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

--

प्रशासन को सूचना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन के लिए वेंकटेश्वर टाकीज पहुंचे थे। उनका आरोप था कि मध्यांतर में एक धर्म विशेष का विज्ञापन दिखाया जा रहा है। टाकीज प्रबंधन के लिखित में माफी मांगने के बाद मामले का पटाक्षेप हो गया।

-राकेश जोशी, सीएसपी भिलाई नगर

---