
भिलाई। मियां-बीवी का झगड़ा सुलझाने के लिए बीच में कूदा पड़ोसी खुद ही उलझ पड़ा। विवाद इतना बढ़ा कि उसने अपनी पड़ोसन को जमीन पर पटककर उसके गाल पर दांत पर काट लिया। इसके बाद जो मियां-बीवी आपस में लड़ रहे थे, वे एक साथ हुए और दोनों अपने पड़ोसी के खिलाफ शिकायत करने थाने पहुंचे। शिकायत पर आरोपित पड़ोसी के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी की धारा के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।
पत्नी ने कराई मर्चेंट नेवी इंजीनियर पति की हत्या, तीन गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि रिसाली सेक्टर निवासी प्रार्थिया का शनिवार को उसके पति से विवाद हो रहा था। प्रार्थिया का पड़ोसी तेज कुमार बघेल दोनों का विवाद शांत कराने के लिए बीच में आया। उसने दोनों के झगड़ने से मना किया।
नवविवाहिता से दुष्कर्म, फिर शादी का झांसा देकर कराया तलाक, प्रेग्नेंट होने पर छोड़ा
इस पर पति-पत्नी ने आपस में लड़ना छोड़ अपने पड़ोसी से ही विवाद शुरू कर दिया। पड़ोसी तेज कुमार बघेल भी अपने पड़ोसियों से भिड़ गया। उसने अपनी पड़ोसन से हाथापाई शुरू कर दी और उसे जमीन पर गिराकर उसके दाहिने गाल पर दांत काट लिया।
Korba Murder : हत्या के बाद निर्वस्त्र अवस्था में महिला की लाश दफनाई
मौके पर मौजूद प्रार्थिया के पति ने बीच बचाव कर अपनी पत्नी को बचाया। इसके बाद यह मामला नेवई थाने पहुंचा। जहां शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पड़ोसी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।