• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

भिलाई में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में स्कूल का डायरेक्टर गिरफ्तार, समर्थन में 150 से अधिक छात्र पहुंचे खुर्सीपार थाने

फोरबेल स्कूल के डायरेक्टर को कक्षा नौवीं की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में खुर्सीपार पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

By Mahendra Kumar SahuEdited By: manoj dubey
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 07:27:23 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 07:27:23 PM (IST)
भिलाई में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में स्कूल का डायरेक्टर गिरफ्तार, समर्थन में 150 से अधिक छात्र पहुंचे खुर्सीपार थाने

HighLights

  1. छात्र बोले- आरोपों की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए
  2. पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है
  3. नौवीं की छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि,भिलाई। खुर्सीपार स्थित फोरबेल स्कूल के डायरेक्टर पर कक्षा नौवीं की छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगा है। छात्रा की शिकायत पर खुर्सीपार पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपित डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

डायरेक्टर की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को स्कूल के 150 से अधिक छात्र सुबह 11 बजे उनके समर्थन में खुर्सीपार थाने पहुंच गए। छात्रों ने डायरेक्टर को निर्दोष बताते हुए उनकी गिरफ्तारी का विरोध किया और प्रदर्शन किया।


आरोपों की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए

छात्रों का कहना था कि डायरेक्टर के खिलाफ लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। इधर, स्कूल प्रबंधन और छात्रों की ओर से स्कूल परिसर में घुसकर कुछ लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप भी लगाया गया है। इस संबंध में एफआईआर दर्ज करने की मांग की जा रही है।

पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है

मामले को लेकर थाने में छात्रों की भीड़ जुटने से कुछ देर के लिए स्थिति चर्चा में रही। फिलहाल एक ओर छात्र डायरेक्टर के समर्थन में खड़े हैं, वहीं दूसरी ओर छात्रा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

खुर्सीपार पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।