• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

शादी का प्रस्ताव ठुकराया, नंबर ब्लाक किया, सनकी आशिक ने ले ली भिलाई में फार्मेसी छात्रा की जान

भिलाई के रामनगर में बी-फार्मेसी की छात्रा खुशी साहू की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी छात्रा पर शादी के लिए दबाव बना रहा था, जिससे तंग आकर...और पढ़ें

By Mahendra Kumar SahuEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sat, 11 Jul 2026 09:28:52 AM (IST)Updated Date: Sat, 11 Jul 2026 09:31:32 AM (IST)
शादी का प्रस्ताव ठुकराया, नंबर ब्लाक किया, सनकी आशिक ने ले ली भिलाई में फार्मेसी छात्रा की जान
छात्रा खुशी साहू का फाइल फोटो।

HighLights

  1. भिलाई में फार्मेसी छात्रा की चाकू मारकर हत्या
  2. शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर सिरफिरे का कांड
  3. रूमेट नहाने गई उसी समय किया गया हमला

नईदुनिया प्रतिनिधि,भिलाई। भिलाई के रामनगर क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही फार्मेसी छात्रा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतका के पेट,रीढ़ की हड्डी में चाकू मारा गया है। घटना के दौरान छात्रा की सहेली नहाने गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित युवक भाग निकला।

पुलिस के मुताबिक आरोपित शादी करने के लिए छात्रा पर दबाव बना रहा था। पुलिस ने फरार आरोपित की पता साजी शुुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दो महीने पहले आई थी पढ़ने

मृतका का नाम खुशी साहू(19) है। वह बेमेतरा जिला के ग्राम कुम्ही की रहने वाली थी। खुशी करीब दो महीने पहले भिलाई आई थी और यहां शंकराचार्य नर्सिंग कालेज में बी फार्मेसी की पढ़ाई कर रही थी। खुशी वैशाली नगर के एक कैफे में काम करती थी ताकि वह अपनी पढ़ाई का खर्च निकाल सके। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव में रहने वाली खुशी की एक सहेली सुरुचि करीब दो सप्ताह पहले भिलाई आई थी और खुशी के साथ रहती थी। सुरुचि एक निजी कालेज में पढ़ाई करती है।


सहेली ने दी सूचना

घटना शुक्रवार सुबह करीब 11.30 से 12 बजे के बीच हुई। खुशी की सहेली नहाकर बाहर आई तो खुशी कमरे के फर्श पर बेसुध पड़ी थी। उसके शरीर से खून बह रहा था। सहेली ने घटना की जानकारी पहले मकान मालिक को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। खून से लथपथ खुशी को इलाज के लिए अस्पताल से जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सहेली ने ही खुशी के भाई को भी घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने पर खुशी के दोनों भाई भिलाई पहुंचे। खुशी के पिता किसान हैं। मृतका दो भाईयों की एक बहन थी।

naidunia_image

एकतरफा प्यार का मामला

पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण एक तरफा प्यार का मामला बताया जा रहा है। भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपित युवक शादी करने के लिए छात्रा पर लगातार दबाव बना रहा था। वह छात्रा के माता पिता के पास भी गया था लेकिन माता पिता ने उसे डांट कर भगा दिया। आरोपित से तंग आकर छात्रा ने चार दिन पहले उसका मोबाइल नंबर ब्लाक कर दिया था। आरोपित जान पहचान के बीच का होना बताया जा रहा है।