• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

भिलाई में चॉकलेट का लालच देकर 3 मासूमों से हैवानियत... 59 साल का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

छावनी थाना क्षेत्र के शिवाजी चौक स्थित बाबा कॉलोनी में तीन नाबालिग बच्चियों से कथित अनैतिक कृत्य किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलते ही पुलिस...और पढ़ें

By Mahendra Kumar SahuEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 18 Aug 2026 03:46:12 PM (IST)Updated Date: Tue, 18 Aug 2026 03:46:12 PM (IST)
भिलाई में चॉकलेट का लालच देकर 3 मासूमों से हैवानियत... 59 साल का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
भिलाई में चॉकलेट का लालच देकर 3 मासूमों से हैवानियत

HighLights

  1. चॉकलेट का लालच देकर मासूमों से करता था अनैतिक कृत्य
  2. पीड़ित बच्चियों की उम्र 8 से 9 वर्ष, मेडिकल जांच कराई गई
  3. शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र के शिवाजी चौक स्थित बाबा कॉलोनी में तीन नाबालिग बच्चियों से कथित अनैतिक कृत्य किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित 59 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया और बच्चियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया।

चॉकलेट का लालच देकर बुलाता था आरोपी, भेजा गया जेल

पुलिस के अनुसार, आरोपित बच्चों को चॉकलेट व अन्य चीजें देने का लालच देकर अपने परिसर में बुलाता था। आरोप है कि इसी दौरान उसने बच्चियों के साथ अनैतिक कृत्य किया। मामले की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


8 से 9 वर्ष है बच्चियों की उम्र, साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी

बताया जा रहा है कि तीनों बच्चियों की उम्र करीब 8 से 9 वर्ष है। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्चियों के बयान और चिकित्सकीय रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की विवेचना जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- एमपी में अगले 5 साल जारी रहेगी लाडली बहना योजना... 1.14 लाख करोड़ होंगे खर्च, कैबिनेट ने इन 18 प्रस्तावों पर लगाई मुहर