• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

छत्तीसगढ़ के भिलाई में परीक्षा के दौरान गिरा छत का प्लास्टर, तीन विद्यार्थी घायल

भिलाई के पास गनियारी स्थित शासकीय हाई स्कूल में त्रैमासिक परीक्षा के दौरान अचानक छत का प्लास्टर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में तीन विद्यार्थी घायल हो ग...और पढ़ें

By Chandrakant SrivastavaEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Tue, 29 Sep 2026 05:26:59 PM (IST)Updated Date: Tue, 29 Sep 2026 05:28:30 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के भिलाई में परीक्षा के दौरान गिरा छत का प्लास्टर, तीन विद्यार्थी घायल
स्कूल छात्रा का अस्पताल में इलाज करते हुए। - ग्रामीण

HighLights

  1. परीक्षा के दौरान छत गिरने से छात्र घायल
  2. गंभीर रूप से घायल छात्रा को लगे टांके
  3. दो साल से नए स्कूल भवन का इंतजार

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। : रसमड़ा (दुर्ग) के पास ग्राम गनियारी स्थित शासकीय हाइ स्कूल में मंगलवार दोपहर त्रैमासिक परीक्षा के दौरान छत का प्लास्टर भरभराकर नीचे गिर गया। तीन बच्चे प्लास्टर की चपेट में आ गए। छात्रा द्रोपती ठाकुर के सिर में गंभीर चोट आई है। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां सिर में चार टांके लगाए गए। अन्य दो बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना दोपहर करीब 12 बजे की आसपास की बताई जा रही है।

कक्षा नवमीं के कमरे में नवमीं व दसवीं के विद्यार्थी बैठकर परीक्षा दे रहे थे। इसी दौरान तेज आवाज के साथ छत के प्लास्टर का बड़ा हिस्सा नीचे आ गिरा। मलबा इतना भारी था कि नीचे रखा बेंच भी टूट गया। अचानक मलबा गिरने से बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल के शिक्षकों ने ग्रामीणों की मदद से घायल बच्चों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बाद में गंभीर रूप से घायल छात्रा को जिला अस्पताल ले जाया गया।


तीन दशक पुराना भवन

बताया जताया है कि स्कूल का भवन करीब 25 से 30 साल पुराना है। फिलहाल मिडिल स्कूल के पुराने भवन में ही हाई स्कूल की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। दो साल पहले स्कूल को हाई स्कूल के रूप में उन्नयन किया गया था। कक्षा नवमीं और दसवीं में करीब 100 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं।

दो साल बाद भी भवन नहीं

स्कूल भवन करीब 25 से 30 साल पुराना है। हाई स्कूल के रूप में उन्नयन के बाद नए भवन के लिए करीब 75 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद राशि वापस चली गई। दो साल से हाई स्कूल की कक्षाएं मिडिल स्कूल के पुराने भवन में ही लग रही हैं।

- रोहित साहू, पूर्व सरपंच

हादसे में तीन बच्चे घायल

संबंधित भवन की स्थिति जर्जर जैसी नहीं है। इसी वजह से उस कक्ष में बच्चों को बैठाकर परीक्षा ली जा रही थी। हादसे में तीन बच्चे घायल हुए हैं। इनमें एक को जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। सभी स्कूलों को जर्जर भवन अथवा कक्ष में बच्चों को नहीं बिठाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

- विनोद सिंह, डीएमसी, समग्र शिक्षा