• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vikram Bais Murder Case: कांग्रेस नेता विक्रम बैस हत्याकांड में भिलाई से तीन आरोपित गिरफ्तार

नारायणपुर में कांग्रेस नेता विक्रम बैस की हत्या करने के बाद भिलाई में आकर छुपे थे आरोपित, दुर्ग पुलिस के सहयोग से हास्पिटल सेक्टर में पकड़े गए।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 15 May 2024 07:16:15 PM (IST)Updated Date: Wed, 15 May 2024 07:43:13 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Vikram Bais Murder Case: कांग्रेस नेता विक्रम बैस हत्याकांड में भिलाई से तीन आरोपित गिरफ्तार
कांग्रेस नेता विक्रम बैस।

Vikram Bais Murder Case: नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। नारायणपुर के कांग्रेस नेता विक्रम बैस हत्याकांड के तीन आरोपितों को जगदलपुर पुलिस ने दुर्ग पुलिस के सहयोग से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपित भिलाई के हास्पिटल सेक्टर में छिपे हुए थे। इसमें से एक आरोपित डकैती कांड में जेल जा चुका है।

बता दे कि नारायणपुर के कांग्रेस नेता विक्रम बैस की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बैस को तीन गोली मारी गई थी। आशंका जताई जा रही है कि हत्याकांड में सात या आठ आरोपित शामिल हो सकते हैं। लिहाजा पुलिस ने आरोपितों के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू की।


छत्तीसगढ़ के आठ अलग- अलग जिलों से आरोपितों के इनपुट मिले। उनकी धरपकड़ शुरू हुई। जांच के दौरान नारायणपुर पुलिस को सूचना मिली की तीन आरोपित भिलाई के हास्पिटल सेक्टर इलाके में छिपे हैं। नारायणपुर पुलिस ने एसपी दुर्ग जितेंद्र शुक्ला से संपर्क किया।

naidunia_image

Bhilai News: तीन टीमों ने मिलकर दबिश दी

एसपी ने नारायणपुर पुलिस के सहयोग के लिए दुर्ग क्राइम यूनिट की टीम लगाई। तीनों टीमों ने मिलकर हास्पिटल सेक्टर में दबिश देकर आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों के नाम संजीव सिंह, सैमुवल तथा राजीव रंजन बताए गए हैं। तीनों आदतन बदमाश हैं, इनमें सैमुवल 2021 में डकैती के मामले में जेल जा चुका है।

Vikram Bais Murder Case: नारायणपुर पुलिस ने किया था संपर्क

नारायणपुर पुलिस ने हमसे संपर्क किया था। उन्हें आरोपितों के हास्पिटल सेक्टर में छिपे होने का इनपुट मिला था। दुर्ग पुलिस के सहयोग से तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर नारायणपुर पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। - जितेंद्र शुक्ला, एसपी दुर्ग

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।