• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather of CG: छग में पारा 42 डिग्री पार, बदल सकता है मौसम का मिजाज, शनिवार से बारिश का अलर्ट

गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। शुक्रवार को भी प्रदेश में मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा। अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। शनिव...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Thu, 04 Apr 2024 11:38:38 PM (IST)Updated Date: Thu, 04 Apr 2024 11:38:38 PM (IST)
Weather of CG: छग में पारा 42 डिग्री पार, बदल सकता है मौसम का मिजाज, शनिवार से बारिश का अलर्ट
छग में बदल सकता है मौसम का मिजाज

HighLights

  1. छग में पारा 42 डिग्री पार
  2. शनिवार से बदल सकता है मौसम का मिजाज
  3. कई इलाकों में बारिश का अलर्ट

रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। प्रदेश में पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को प्रदेश भर में 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ डोंगरगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा। रायपुर का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि द्रोणिका के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदलेगा और गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। छह अप्रैल से प्रदेश में बारिश के आसार हैं।

रविवार से अधिकतम तापमान में गिरावट आना भी शुरू होगा।

गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। दोपहर की चिलचिलाती धूप के साथ गर्म हवा के थपेड़ों से लोग हलकान हो रहे हैं। गरुवार को रायपुर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। पेंड्रा रोड और अंबिकापुर में भी अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा।


मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार को भी प्रदेश में मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा। अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका दक्षिण तमिलनाडु से दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश में बारिश हो सकती है।