कहां से आई अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस, भिलाई में पकड़े गए 3 शातिर, पुलिस खंगाल रही आपराधिक कुंडली
भिलाईनगर थाना पुलिस ने 32 बंगला चौक के पास रेलवे लाइन से अवैध पिस्टल और 2 कारतूस के साथ तीन आरोपियों सूरज ताण्डी, दीपक दास और महेश ताण्डी को गिरफ्तार ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 04 Sep 2026 06:53:28 PM (IST)Updated Date: Fri, 04 Sep 2026 06:53:28 PM (IST)
भिलाई पुलिस गिरफ्त में आरोपित lHighLights
- भिलाई के 32 बंगला चौक से 3 आरोपी गिरफ्तार।
- अवैध पिस्टल व 2 कारतूस जब्त, कीमत ₹2.01 लाख।
- आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस जांच जारी।
नईदुनिया प्रतिनिधि,भिलाई: भिलाईनगर थाना पुलिस ने 32 बंगला चौक के पास रेलवे लाइन वाले कच्चे रास्ते से अवैध हथियार और कारतूस के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 2 लाख एक हजार रुपये बताई गई है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपितों के पास पिस्टल आने के स्त्रोत सहित अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक चार सितंबर को थाना भिलाईनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 32 बंगला चौक के समीप रेलवे लाइन के कच्चे रास्ते में तीन व्यक्ति अवैध पिस्टल और कारतूस रखे हुए हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम सूरज ताण्डी (29 वर्ष) निवासी 32 बंगला उड़िया बस्ती भिलाईनगर, दीपक दास उर्फ सिब्बु (26 वर्ष) तथा महेश ताण्डी (23 वर्ष), दोनों निवासी रायपुर नाका उड़िया बस्ती, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग बताया। तलाशी के दौरान सूरज ताण्डी के कब्जे से एक पिस्टल बरामद की गई, जबकि दीपक दास और महेश ताण्डी के पास से एक-एक पिस्टल कारतूस मिला।
हथियार और कारतूस रखने के संबंध में वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिए जाने पर आरोपित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने तीनों आरोपितों के विरुद्ध आयुध अधिनियम की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपितों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार प्रकरण में बरामद पिस्टल के स्रोत तथा आरोपितों के संभावित आपराधिक संपर्कों सहित अन्य संबंधित पहलुओं की जांच जारी है।