
भिलाई (ब्यूरो)। विश्व बैंक कॉलोनी भिलाई-तीन के सेक्टर-1 में उल्टी-दस्त से रविवार रात एक महिला की मौत हो गई। सेक्टर-1 में उल्टी-दस्त से आधा दर्जन लोग और भी प्रभावित हैं। इनमें से तीन को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग एवं नपा का अमला सोमवार दिनभर सफाई एवं पेयजल व्यवस्था सुधारने में लगा रहा। क्षेत्र में सप्लाई होने वाले पानी की जांच के लिए नपा, स्वास्थ्य विभाग एवं पीएचई के द्वारा अलग-अलग सेंपल लिया गया है।
विश्व बैंक कॉलोनी के सेक्टर-1 में रहने वाले कैलाश सिंह की पत्नी पूनम सिंह (35) को रविवार को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। उसे लगातार उल्टी-दस्त हुआ इससे उसकी तबीयत बिग़ ड गई। शाम को पास के ही एक नर्सिंग होम ले जाया गया था। इसके बाद रात में घर पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि पूनम सिंह को टीवी का रोग था और इसके चलते वह काफी कमजोर हो गई थी। उल्टी-दस्त से मौत की जानकारी आज सुबह जब कॉलोनी में फैली तब यह बात भी सामने आईकि आधा दर्जन से भी अधिक लोग कॉलोनी में और भी प्रभावित हैं। सीएमओ द्वारा इस पूरे मामले में भिलाई-तीन स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, महिला पर्यवेक्षक व एएनएम को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
निजी अस्पताल में इलाज
कॉलोनी में रहने वाले दुष्यंत चंद्राकर (27) को उल्टी-दस्त से गंभीर होने पर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 69 वर्षीय गंगा बाई चंद्राकर को चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल एवं ीमती अहिल्या को भिलाई-तीन के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा कॉलोनी में रहने वाले रघुपति, रुबीना बानो, एल रानी एवं तपन सिकदर भी इस रोग से प्रभावित हैं। इन्हें भिलाई-तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में रखा गया है।
मौत के बाद हरकत में आए
उल्टी-दस्त से महिला की मौत की जानकारी लगने के बाद भिलाई-तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं नगर पालिका का अमला हरकत में आया। स्वास्थ्य केन्द्र की टीम सुबह करीब 10ः30 बजे सेक्टर-1 पहुंची। पूरी कॉलोनी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर जानकारी ली व दवाइयां बांटी। इसके अलावा शहरी स्वास्थ्य योजना की वाहन सहित एक डॉक्टर व स्टाफ अलग से मौके पर पहुंची। दोनों ही टीमों के द्वारा कैम्प किया जा रहा है। नपा उपाध्यक्ष फिरोज फारुखी भी मौके पर पहुंच गए थे।
सीवरेज व पानी लाइन एक साथ
विश्व बैंक कॉलोनी में लोगों के घरों से निकलने वाली सीवरेज लाइन एवं पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाईगईपाइप लाइन एक साथ है। यही नहीं कुछ स्थानों पर सीवरेज के चेम्बर के ही बगल में पाइप लाइन का वाल्व लगा है। इसके चलते गंदा पानी पाइप लाइन में जाता है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके चलते ही संक्र मण का संदेह जताया है। पानी की जांच के लिए तीन अलग-अलग सेंपल लिएगए। सीएमओ द्वारा घटना की जानकारी के बाद डॉ. ए. बंजारे को जांच के लिए भेजा।
वर्सन
बदलेंगे पाइप
सेक्टर-1 में कुछ स्थानों पर सीवरेज व पेयजल के लिएबिछाई गईपाइप लाइन को चि-ति किया गया है। इसे बदला जाएगा।
सतीश वर्मा, एई चरोदा नपा
0
टीवी का रोग था
मृतका पूनम सिंह को दो साल से टीवी था। उसका इलाज चल रहा था। इसके चलते वह कमजोर हो गई थी।
डॉ. पियाम सिंह, प्र भारी भिलाई-तीन अस्पताल
0
सारी स्थिति दिखाई
नपा के अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र में ले जाकर सारी स्थिति दिखा दी है। पेयजल की अलग व्यवस्था करने कहा है।
दिलीप पटेल, पार्षद वार्ड-6