• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Crime: पिता के साथ गाली-गलौज करना पड़ा महंगा, बेटे ने बेरहमी से दो को उतारा मौत के घाट

भिलाई में एक युवक ने चाकू मारकर दो अन्य युवकों की हत्या कर दी है। मृतकों ने कुछ दिन पहले आरोपी के पिता के साथ गाली-गलौज की थी, जिसे लेकर वह गुस्सा था।...और पढ़ें

By Mahendra Kumar SahuEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 10 Aug 2025 03:16:33 PM (IST)Updated Date: Sun, 10 Aug 2025 03:17:41 PM (IST)
CG Crime: पिता के साथ गाली-गलौज करना पड़ा महंगा, बेटे ने बेरहमी से दो को उतारा मौत के घाट
पिता से गाली-गलौज करने पर युवक ने 2 लोगों की कर दी हत्या

HighLights

  1. युवक ने दो लोगों की चाकू से गोदकर कर दी हत्या
  2. मृतकों ने आरोपी के पिता के साथ की थी गाली-गलौज
  3. आपराधिक प्रवृति के दोनों मृतक पहले थे, जा चुके हैं जेल

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई: भिलाई के नेवई बस्ती के दुर्गा मंच के समीप शुक्रवार की रात एक युवक ने दो युवकों की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसमें से एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने जिला चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। हत्या का कारण मृतकों द्वारा आरोपी के पिता से विवाद करना बताया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

naidunia_image

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम नेवई थाना अंतर्गत दशहरा भाठा निवासी निखिल भारती(21) है। मृतकों का नाम चिंतामणि साहू उर्फ डब्बू(21) और गौरव कोसरिया(22) बताया गया है। मृतक भी नेवई बस्ती के रहने वाले हैं। घटना शुक्रवार की रात करीब 9.30 बजे से आसपास हुई। आरोपी ने मृतकों को फोन करवाकर दुर्गा मंच के पास बुलाया और उनकी हत्या कर दी।


naidunia_image

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि आरोपी और मृतक नशे में थे। दोनों मृतकों का तीन दिन पहले आरोपी के पिता वेद भारती के साथ विवाद हुआ था। मृतकों ने शराब सेवन कर रखा था इस पर आरोपी के पिता ने उन्हें फटकार लगाई थी। इस पर मृतकों ने आरोपी के पिता के साथ गाली गलौज कर दिया। पिता के साथ गाली गलौज करने की जानकारी मिलने से आरोपी नाराज था।

आरोपी ने प्लान बनाकर बुलाया

पुलिस के मुताबिक उक्त घटना से नाराज आरोपी ने पूरी योजना के साथ दोनों युवकों को मौके पर बुलाया। उनके पहुंचते ही निखिल ने अपने जेब से चाकू निकाला और दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पेट की नाजुक जगह चाकू लगने से गौरव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल चिंतामणि को पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान रात करीब 12 बजे उसकी भी मौत हो गई।

घटना की जानकारी लगते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी, नेवई के थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कमलभान सिंह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे । पुलिस ने आरोपी निखिल भारती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या के लिए उपयोग में लाए चाकू को बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें: हेड मास्टर की दरिंदगी... बच्चियां बोलीं- सर गंदी चीजें दिखाते थे और Bad Touch करते थें, शिक्षक और सहायक निलंबित

दोनों मृतकों का अपराधिक रिकार्ड

पुलिस के मुताबिक मृतक गौरव कोसरिया का आपराधिक रिकार्ड भी रहा है और वह पहले नाबालिग रहते हुए हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है। वहीं चिंतामणि के खिलाफ मारपीट के प्रकरण दर्ज है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय है। लोगों का कहना है कि निखिल अकेले ही दोनों की हत्या नहीं कर सकता।

अब तक की जांच में चिंतामणि और गौरव कोसरिया की हत्या आरोपित निखिल भारती ने ही किया है। आरोपित के पिता के साथ मृतकों का विवाद हुआ था। इसे ही घटना का कारण माना जा रहा है।

-सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर