• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhilai: घरेलू विवाद पर छोटे भाई ने की मझले भाई की हत्या, रात भर घर में तड़पता रहा युवक

CG Crime: छत्तीसगढ़ के भिलाई में घरेलू विवाद के बाद छोटे भाई ने अपने ही मझले भाई की टंगिया से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद दहशत में स्वजन गंभीर रूप...और पढ़ें

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 10 Aug 2025 04:55:28 PM (IST)Updated Date: Sun, 10 Aug 2025 05:03:06 PM (IST)
Bhilai: घरेलू विवाद पर छोटे भाई ने की मझले भाई की हत्या, रात भर घर में तड़पता रहा युवक
छोटे भाई ने अपने ही भाई की टंगिया से वार कर हत्या कर दी

HighLights

  1. छोटे भाई ने अपने ही भाई की टंगिया से वार कर हत्या कर दी
  2. पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया
  3. पुलिस ने मृतक के छोटे भाई को किया गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। भिलाई-3 थाना क्षेत्र के डबरा पारा में घरेलू विवाद के बाद छोटे भाई ने अपने ही मझले भाई की टंगिया से वार कर हत्या कर दी। घटना शनिवार की रात हुई। घटना के बाद दहशत में स्वजन गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल लेकर नहीं गए।

रविवार की सुबह आसपास के लोगों ने जानकारी लगने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान घायल युवक डामन सिंह ठाकुर ( 27 ) की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई आरोपित शरद ठाकुर ( 25 ) को गिरफ्तार कर लिया।


शरद के साथ पहले भी हो चुका है हादसा

भिलाई-3 पुलिस के अनुसार तीन भाइयों में मृतक डामन मंझला और आरोपी शरद ठाकुर छोटा है। इनका एक बड़ा भाई चंद्रशेखर ठाकुर है। इनके माता पिता का स्वर्गवास हो चुका है। तीनों भाई डबरा पारा दक्षिण में मौसी और मौसा के साथ एक घर में रह रहे थे। शरद के साथ पूर्व में सड़क हादसा हुआ था। जिसमें सिर पर चोट लगने से उसकी दिमागी हालत कुछ ठीक नहीं थी।

इस वजह से वह कुछ काम नहीं करता था और अपने खर्चे के लिए भाईयों से पैसे मांगता रहता था। इसी बात पर कल रात शरद और डामन के बीच विवाद होने हुआ। इसके बाद तैश में आकर शरद ठाकुर ने डामन पर टंगिया से वार कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस

बताया जाता है कि आज सुबह मोहल्ले वालों को डामन सिंह ठाकुर के घर पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े होने की जानकारी मिली। स्वजन तब गुमराह करने में लगे थे कि देर रात कोई अज्ञात व्यक्ति ने आकर डामन सिंह पर हमला कर दिया है। बात थाने तक गई तो पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल भिजवाने के बाद सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि आपसी विवाद के चलते छोटे भाई शरद ने ही डामन सिंह ठाकुर पर टंगिया से वार किया है।