• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बीजापुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी के दौरे से पहले बीजापुर में 50 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Naxal Surrender Bijapur: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर में 50 नक्सलियों ने एक साथ सरेंडर कर दिया है। यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या मे...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 30 Mar 2025 01:26:48 PM (IST)Updated Date: Sun, 30 Mar 2025 02:58:37 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी के दौरे से पहले बीजापुर में 50 नक्सलियों ने किया सरेंडर
लाखों रुपये के इनामी नक्सलियों ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. बीजापुर में 50 नक्सलियों के सरेंडर से सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता।
  2. नक्सलियों पर 68 लाख रुपये का इनाम, सरेंडर के बाद मिलेगा पुनर्वास।
  3. ये पहली बार है जब बीजापुर में 50 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बीजापुर(Naxal Surrender Bijapur)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर में रविवार को 50 नक्सलियों ने एक साथ सरेंडर किया है। यह पहली बार है जब इनती बड़ी संख्या में नक्सलियों ने सरेंडर किया है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर देश से मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के अभियान में जुटी हैं।

नक्सलियों पर 68 लाख रुपये का इनाम

सरेंडर करने पहुंचे नक्सलियों पर 68 लाख रुपये का इनाम बताया जा रहा है। यह अलग-अलग वारदातों में शामिल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों द्वारा लगातार नक्सलियों पर की जा रही कार्रवाई से ये घबराए हुए हैं। हाल ही में बीजापुर और सुकमा में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने कई नक्सलियों को मार गिराया था।


naidunia_image

नक्सलियों को मुख्यधारा के लिए प्रदेश सरकार ने पुनर्वास नीति भी बनाई है, ताकि वे हिंसा की राह छोड़कर शांति और विकास की राह चुनें। बीजापुर एसपी कार्यालय में 50 नक्सलियों के आत्मसमर्पण के दौरान वहां डीआईजी और सीआरपीएफ के अधिकारी भी मौजूद रहे।

सीएम ने सुरक्षाबलों को दी बधाई

सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पोस्ट पर लिखा- हमारी नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति - 2025 का परिणाम है कि बीजापुर जिले में कुल 50 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया जाना ऐतिहासिक है। इस महत्वपूर्ण कामयाबी के लिए सुरक्षाबलों को बहुत-बहुत बधाई।

नक्सलवाद के कुचक्र में फंसे लोग अब बंदूक छोड़कर पुनः समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं, जो स्वागतेय है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प के अनुरूप मार्च 2026 तक वामपंथी उग्रवाद का खात्मा तय है। इसके तहत डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में अब तक 2200 से ज्यादा नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है और आत्मसमर्पण किया है, साथ ही अब तक 350 से अधिक नक्सली मारे जा चुके हैं।

बस्तर संभाग के सुदूर अंचलों में हमारी सरकार द्वारा लगातार नए सुरक्षा कैंप स्थापित करने, नियद नेल्ला नार योजना से सड़क निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। हमारी सरकार, लाल आतंक का दामन छोड़ शांति के रास्ते पर लौटने वाले इन लोगों के पुनरुत्थान के लिए तत्पर है।