यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bijapur Maoists Encounter: बीजापुर में इंद्रावती के जंगल में मुठभेड़, 3 माओवादियों के शवों के साथ बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक माओवादी के मारे जाने की सूचना है। सुरक्षाबलों को भारी नुकसान होने की बात सामने नहीं आई है। मुठभेड़ इंद्रावती नदी के करीब हुई, जहां सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक-रुककर फायरिंग जारी है। सुरक्षाबल इस इलाके में सर्चिंग अभियान चला रहे हैं।
Publish Date: Sat, 12 Apr 2025 11:33:25 AM (IST)Updated Date: Sat, 12 Apr 2025 01:14:51 PM (IST)
बीजापुर में माओवादियों के साथ मुठभेड़। प्रतीकात्मक तस्वीरHighLights
- इंद्रावती नदी के करीब सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़।
- माओवादियों को भारी नुकसान होने की बात सामने आ रही है।
- शनिवार सुबह 9 बजे से शुरू हुई थी फायरिंग, अब भी है जारी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बीजापुर(Bijapur Maoists Encounter)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के इंद्रावती वन क्षेत्र में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई है। इसमें अब तक 3 माओवादियों के शवों के साथ बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ है। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही पूरे इलाके में सुरक्षाबलों ने सर्चिंग अभियान चलाया है।
माओवादियों की उपस्थिति की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों द्वारा माओवादी विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। मुठभेड़ सुबह लगभग 9 बजे शुरू हुई। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
![naidunia_image]()
सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि इंद्रावती क्षेत्र में माओवादी मौजूद थे। इसके बाद सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे तो माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की, जिसमें माओवादियों को बड़ा नुकसान होने की बात सामने आ रही है। ऑपरेशन अभी जारी है और घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी शीघ्र ही उपलब्ध कराई जाएगी।