• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बीजापुर

बीजापुर में मुर्गा लड़ाई वाला 'कैसीनो', 47 कारें और 20 लाख जब्त, 4 राज्यों के 156 जुआरी गिरफ्तार

बीजापुर पुलिस ने भद्राकाली क्षेत्र के जंगल में मुर्गा लड़ाई की आड़ में चल रहे बड़े अंतरराज्यीय जुए का पर्दाफाश करते हुए 156 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

By Ayyub khanEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 06:46:36 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 07:02:24 PM (IST)
बीजापुर में मुर्गा लड़ाई वाला 'कैसीनो', 47 कारें और 20 लाख जब्त, 4 राज्यों के 156 जुआरी गिरफ्तार
बीजापुर में हुई पुलिस कार्रवाई की एआई के सहयोग से तैयार तस्वीर। - एआई

HighLights

  1. जंगल में मुर्गा लड़ाई की आड़ में जुआ
  2. चार राज्यों से पहुंचे डेढ़ सौ लोग गिरफ्तार
  3. बीस लाख नकद और 47 कारें जब्त हुई

नईदुनिया प्रतिनिधि, बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय जुए के अड्डे का पर्दाफाश किया है।

मुर्गा लड़ाई यानी कॉक फाइटिंग की आड़ में सुनियोजित तरीके से लाखों रुपये का दांव लगाया जा रहा था, जहां दूर-दूर से लोग अपनी किस्मत आजमाने पहुंचे थे। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से जुआरियों और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

दुर्गम रैगुड़ा के जंगल में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ

यह पूरा हाई-प्रोफाइल जुआ खेल थाना भद्राकाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दुर्गम रैगुड़ा के जंगल में चल रहा था। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि इस अवैध अड्डे पर पड़ोसी राज्यों महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से भी शौकीन लोग महंगे चारपहिया वाहनों में सवार होकर पहुंच रहे थे।


मुर्गा लड़ाई के नाम पर ग्रामीण आंचल में सजे इस बड़े फड़ में लाखों रुपये के वारे-न्यारे हो रहे थे। तस्करों और जुआरियों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए इस गुप्त स्थान को चुना था, लेकिन खाकी की खुफिया तंत्र के आगे उनकी योजना धरी रह गई।

फिल्मी स्टाइल में पुलिस की घेराबंदी

मामले की भनक लगते ही पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने किसी भी आरोपी को भागने का मौका न देने के लिए एक अचूक रणनीति बनाई।

आने-जाने वाले रास्ते किए सील

टीम ने जुआ स्थल तक जाने वाले सभी रास्तों को पहले ही सील कर दिया और चारों तरफ से जंगल की कड़ी घेराबंदी कर ली। इसके बाद अचानक दी गई इस दबिश से मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी कर एक साथ 156 लोगों को धर दबोचा।

जब्ती का आंकड़ा

पुलिस ने मौके से कुल 20 लाख 1 हजार 200 रुपये नकद, 47 लग्जरी चारपहिया वाहन और 12 मोबाइल फोन जब्त किए। पुलिस ने सभी पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना भद्राकाली में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और सार्वजनिक द्यूत अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कड़ा अपराध दर्ज कर लिया है।

अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और इस तरह के अवैध सिंडिकेट्स को नेस्तनाबूद करने के लिए आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- दुबई में गूंजा 'छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया' सात समंदर पार दुबई में दिखी संस्कृति की झलक

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।