• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बीजापुर

बीजापुर के स्कूल में 2 साल से छात्राओं से छेड़छाड़... शिकायत करने पर प्रिंसिपल ने धमकाया; कलेक्टर-SP को बताई आपबीती

बीजापुर जिले के रुद्रारम स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षक देवेंद्र दहिया पर बच्चों के साथ अनुचित व्यवहार के आरोप लगे हैं।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 13 Sep 2026 10:47:38 AM (IST)Updated Date: Sun, 13 Sep 2026 10:47:38 AM (IST)
बीजापुर के स्कूल में 2 साल से छात्राओं से छेड़छाड़... शिकायत करने पर प्रिंसिपल ने धमकाया; कलेक्टर-SP को बताई आपबीती
एकलव्य विद्यालय में बच्चों की शिकायत दबाने का आरोप

HighLights

  1. 2024 से लगातार परेशान करने का आरोप
  2. 7 बच्चों ने पालकों के साथ की शिकायत
  3. बीजापुर एकलव्य विद्यालय में शिक्षक पर आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, बीजापुर। जिले के रुद्रारम स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां कंप्यूटर शिक्षक देवेंद्र दहिया पर बच्चों के साथ कथित तौर पर अनुचित व्यवहार और परेशान करने के आरोप लगे हैं। इस मामले को लेकर कुछ बच्चे और उनके पालक कलेक्टर और एसपी के पास शिकायत लेकर पहुंचे हैं और जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

साल 2024 से चल रहा था मामला

पालकों और बच्चों की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार, शिक्षक पर लंबे समय से बच्चों के साथ अनुचित व्यवहार करने के आरोप हैं। शिकायत में कहा गया है कि यह मामला वर्ष 2024 से लगातार चल रहा है। करीब दो साल की अवधि में बच्चों के साथ कथित तौर पर अनुचित व्यवहार किए जाने का दावा किया गया है।


बच्चों का कहना है कि जब भी वे इस संबंध में शिकायत करने की बात करते थे तो उन्हें कथित तौर पर डराया-धमकाया जाता था। इसी वजह से बच्चे काफी समय तक खुलकर सामने नहीं आ सके।

पालकों को बताई आपबीती, फिर हुई शिकायत

कुछ दिन पहले बच्चों ने हिम्मत जुटाकर अपने माता-पिता को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पालकों ने आपस में चर्चा की और मामले को प्रशासन के सामने लाने का फैसला किया। फिलहाल सात बच्चों की ओर से शिकायत किए जाने की बात सामने आई है। शिकायत पत्र के साथ बच्चों और पालकों के हस्ताक्षर भी लगाए गए हैं। पालकों का कहना है कि बच्चों के सामने आने के बाद अब मामले की गंभीरता से जांच होना जरूरी है, ताकि हकीकत सामने आ सके और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई हो।

प्राचार्य पर मामला दबाने का आरोप

पालकों ने शिकायत में विद्यालय प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि बच्चों ने जब इस मामले की जानकारी प्राचार्य को दी थी, तब इसे गंभीरता से लेने के बजाय दबाने का प्रयास किया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बच्चों को आश्रम से निकालने तक की बात कही गई थी। पालकों का कहना है कि आवासीय विद्यालय में रहने वाले बच्चों की सुरक्षा और उनके साथ होने वाले व्यवहार की पूरी जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन की होती है। ऐसे में यदि बच्चों की शिकायत पहले ही सामने आ गई थी तो तत्काल जांच कराई जानी चाहिए थी।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 40 साल पुरानी पेंशन योजना समाप्त... दूसरी किस्त का आदेश भी कैंसिल, पेंशनरों की ग्रेच्युटी भी बंद

निष्पक्ष जांच की मांग

पालकों ने अब पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से कहा है कि बच्चों के बयान दर्ज किए जाएं और वास्तविक स्थिति सामने लाई जाए। उनका कहना है कि आवासीय विद्यालय में बच्चे अपने घर से दूर रहते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। शिकायत के बाद अब सभी की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है कि वह इस मामले में क्या कदम उठाता है। फिलहाल मामले की जांच की मांग को लेकर कलेक्टर और एसपी को आवेदन सौंपा गया है।

एकलव्य विद्यालय के एक शिक्षक की बेड टच मामले की शिकायत आई है। एसडीएम इसकी जांच कर रहे। जांच बाद कार्रवाई की जायेगी।

- देवेंद्र कुमार सिंह, सहायक आयुक्त

शिक्षक दिवस के पहले बच्चों ने बताया था। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है।

- ई नारायणअम्मा, प्राचार्य