• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बीजापुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में पत्रकार हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार... सिर पर वार किया, ताकि ये लगे कि नक्सलियों ने मारा है

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में कांग्रेस नेता और ठेकेदार...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 04 Jan 2025 11:57:30 AM (IST)Updated Date: Sat, 04 Jan 2025 02:57:35 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में पत्रकार हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार... सिर पर वार किया, ताकि ये लगे कि नक्सलियों ने मारा है
पत्रकार मुकेश चंद्राकर।

HighLights

  1. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया, जांच जारी।
  2. पत्रकार की हत्या के विरोध में बीजापुर में बंद का आह्वान।
  3. नक्सलियों की तरह ही वार करके ली गई पत्रकार की जान।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बीजापुर( Bijapur Journalist Murder)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता और ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के दो भाई रितेश चंद्राकर और दिनेश चंद्राकर सहित एक मजदूर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। सुरेश चंद्राकर को पकड़ने आज सुबह हैदराबाद के लिए पुलिस की टीम रवाना हुई है। बताया जा रहा है कि इस मामले में मुख्य आरोपित रितेश चंद्राकर ने ही हत्या की है। हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए सेप्टिक टैंक में शव को फेंककर ऊपर से कांक्रीट की ढलाई कर दी गई थी।


naidunia_image

बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर के घर पहुंचकर वन मंत्री केदार कश्यप व बस्तर सांसद महेश कश्यप ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

इधर घटना के विरोध में बीजापुर जिला मुख्यालय पूरी तरह से बंद है। पूरे संभाग से पत्रकार बीजापुर पहुंचे हैं। मुख्य मार्ग में चक्का जाम कर आरोपितों की गिरफ्तारी और कड़ी कारवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

नक्सली हत्या दर्शाने का था प्रयास

मुकेश की निर्ममता से हत्या करने के लिए उसके सर पर कुल्हाड़ी या धारदार हथियार से वार किया गया था। नक्सली भी इसी तरीके से हत्या करते हैं। संभवतः हत्या के बाद किसी जंगल में शव फेंक कर नक्सली घटना बताने का प्रयास था, लेकिन भीड़भाड़ वाला क्षेत्र होने से शव निकाल नहीं पाए। इसलिए सेप्टिक टैंक में शव डाल कर ढलाई कर दी गई।

रितेश की गाड़ी भी की जब्त

हत्याकांड में बीजापुर पुलिस ने रितेश चंद्राकर को गिरफ्तार करने के साथ उसकी गाड़ी को भी रायपुर से जब्त किया है। रितेश ने फरार होने के लिए थार गाड़ी की नंबर प्लेट बदल ली थी। गाड़ी में सीजी-20- 3333 की जगह सीजी 04 पीके 1 नंबर प्लेट लगा दी थी। ऐसा कर वो पुलिस को गुमराह करना चाह रहा था।

naidunia_image