• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बीजापुर

बीजापुर में जिला शिक्षा अधिकारी की धड़ाधड़ कार्रवाई, आवासीय विद्यालयों के औचक निरीक्षण के बाद 10 अनुदेशकों को अंतिम नोटिस

बीजापुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी राजेश पांडे ने अवकाश के दिन उसूर विकासखंड के विभिन्न पोर्टा केबिन आवासीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस द...और पढ़ें

By Anup SrivastavaEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 07:31:53 PM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 07:57:30 PM (IST)
बीजापुर में जिला शिक्षा अधिकारी की धड़ाधड़ कार्रवाई, आवासीय विद्यालयों के औचक निरीक्षण के बाद 10 अनुदेशकों को अंतिम नोटिस
आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करते जिला शिक्षा अधिकारी। नईदुनिया

HighLights

  1. बीजापुर में डीईओ ने किया आवासीय विद्यालयों का निरीक्षण
  2. अनुपस्थित मिले दस अनुदेशकों को थमाया गया नोटिस
  3. बच्चों के स्वास्थ्य, भोजन और पढ़ाई की ली जानकारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, बीजापुर। बीजापुर जिले में आवासीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने और विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) राजेश पांडे ने उसूर विकासखंड के कई पोर्टा केबिन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अमले की कार्यप्रणाली का जायजा लेने के साथ-साथ सीधे बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई-लिखाई, भोजन की गुणवत्ता और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

सोमवार को डीईओ ने अपनी इस औचक जांच के दौरान मुरकीनार, दुगईगुड़ा, तिम्मापुर, बासागुड़ा और सारकेगुड़ा स्थित आवासीय संस्थाओं का दौरा किया। हालांकि सभी संस्थाओं के अधीक्षक अपनी ड्यूटी पर मौजूद मिले, लेकिन तीन अलग-अलग संस्थाओं में कुल 10 अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए। इस तरह की लापवाही को गंभीरता से लेते हुए डीईओ ने सभी अनुपस्थित अनुदेशकों को कड़ी फटकार लगाई और अंतिम चेतावनी देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया।


स्वास्थ्य, भोजन और स्वच्छता पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान डीईओ ने बच्चों के शयन कक्षों की साफ-सफाई, मिलने वाले भोजन के मीनू और उसकी गुणवत्ता की जांच की। दुगईगुड़ा में कुछ बच्चों के बीमार होने की जानकारी मिलने पर उन्हें तुरंत अस्पताल में जांच कराने, उनकी पर्याप्त देखभाल करने और समय पर दवाइयां मुहैया कराने के निर्देश दिए गए। वहीं, तिम्मापुर में शौचालय और पूरे परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। बासागुड़ा में नियमित कक्षाओं के साथ-साथ सेतु पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों से भी उनकी पढ़ाई की प्रगति जानी गई।

सर्वांगीण विकास के लिए दिए आवश्यक निर्देश

डीईओ ने सभी अधीक्षकों को सख्त हिदायत दी कि वे हर समय परिसर में मौजूद रहें और बच्चों के स्वास्थ्य, भोजन, स्वच्छता तथा नियमित अध्ययन को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने अवकाश के दिनों में भी बच्चों को खेलकूद, मनोरंजन और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों से जोड़े रखने पर जोर दिया, ताकि उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।