• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बीजापुर

गड़चिरोली के अहेरी में आधी रात को कांपी धरती, सिरोंचा में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके

गड़चिरोली जिले के अहेरी तालुका में आधी रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां के निवासियों ने सोते समय अपने बिस्तर हिलने, दीवारों में हल्की कंपन महसू...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 26 Feb 2026 07:55:13 PM (IST)Updated Date: Thu, 26 Feb 2026 07:55:13 PM (IST)
गड़चिरोली के अहेरी में आधी रात को कांपी धरती, सिरोंचा में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके
महाराष्ट्र के अहेरी में भूकंप के झटके महसूस हुए

HighLights

  1. महाराष्ट्र के अहेरी में भूकंप के झटके महसूस हुए
  2. इससे पहले भी दो बार भूकंप के आए थे झटके
  3. किसी भी जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं

नईदुनिया न्यूज, बीजापुर। अहेरी (गड़चिरोली) जिले के अहेरी तालुका में आधी रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। नागरिकों का कहना है कि ये झटके गुरुवार 26 फरवरी को लगभग 12:00 बजे महसूस किए गए। अहेरी के आसपास के कुछ गांवों और शहर के अन्य हिस्सों में कुछ निवासियों ने सोते समय अपने बिस्तर हिलने, दीवारों में हल्की कंपन महसूस करने और बर्तनों के खड़कने की आवाज सुनने की शिकायत की है।

सिरोंचा में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके

कुछ जगहों पर निवासी डर के मारे अपने घरों से बाहर भी निकल आए। सिरोंचा में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। अभी तक किसी भी जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। जिला प्रशासन की ओर से इस संभावित भूकंप की तीव्रता और गहराई के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।


यह भी पढ़ें- ओडिशा पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी 'ड्रग स्ट्राइक', 200 करोड़ की हशीश तेल और 5 करोड़ का गांजा जब्त

कितनी थी भूकंप की तीव्रता?

वोलक्यानों डिस्कवरी वेबसाइट ने राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के हवाले से रात 11:49 को तेलंगाना का वेमनपल्ली भूकंप का केंद्र 3.9 एम का सौम्य झटका था। इस जगह से अहेरी 35 किमी और सिरोंचा 33 किमी दूरी पर है। विशेषज्ञों के अनुसार, गडचिरोली जिला उच्च भूकंपीय क्षेत्र में नहीं आता है। इसलिए बड़े भूकंप की संभावना कम मानी जाती है।