• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बीजापुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीजापुर में नक्सली कैंप पर फोर्स का धावा, जवानों की जवाबी फायरिंग में विस्फोटक छोड़कर भागे

बीजापुर में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत शुक्रवार को डीआरजी, एसटीएफ एवं सीआरपीएफ 170 कंपनी के जवान गश्त पर निकले थे।

By Ravindra ThengdiEdited By: Ravindra Thengdi
Publish Date: Fri, 26 Nov 2021 04:27:20 PM (IST)Updated Date: Fri, 26 Nov 2021 04:27:20 PM (IST)
बीजापुर में नक्सली कैंप पर फोर्स का धावा, जवानों की जवाबी फायरिंग में विस्फोटक छोड़कर भागे

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के मद्देड़ में गश्त पर निकली फोर्स ने सूचना मिलने पर नक्सलियों के छिपने के स्थान पर धावा बोला, फोर्स को देखकर नक्सलियों ने गोलीबारी कर दी। जवानों के जवाबी फायरिंग से नक्सली विस्फोटकों और जरूरी सामान छोड़कर जंगल की ओर भाग गए। नक्सलियों के भागने के बाद फोर्स ने विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया। थाना मद्देड़ क्षेत्रांतर्गत गौरारम और बंदेपारा के मध्य जंगल मे नक्सलियों के छिपने के स्थान पर फोर्स पहुंची थी।

बीजापुर में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत शुक्रवार को डीआरजी, एसटीएफ एवं सीआरपीएफ 170 कंपनी के जवान गश्त पर निकले थे। गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर फोर्स सोमनपल्ली, गौरारम, बंदेपारा की ओर निकली थी। शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे गौरारम एवं बंदेपारा के बीच जंगलों में फोर्स को देखकर नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पहले से सतर्क जवानों ने पेड़ की आड़ लेकर नक्सलियों पर जवाबी फायरिंग की। भारी संख्या में जवानों को देख और अपने को कमजोर देख नक्सली जंगल में भाग गए। काफी देर तक जवानों ने नक्सलियों का इंतजार किया कि कही दोबारा से दूसरे स्थान से फायरिंग ने शुरू कर दे। सतर्क जवानों ने विस्फोटक और जरूरी सामान छोड़कर भागे नक्सलियों के सामानों का निरीक्षण किया। किसी हमले की आशंका में फोर्स सतर्क रही। काफी देर बाद नक्सलियों की ओर से कोई विरोध नहीं हुआ तो फोर्स ने उस स्थान से विस्फोटकों और नक्सलियों के जरूरी सामानों को बरामद कर लिया।


ये सामान मिले

नक्सलियों के कैंप से सर्च करने पर विस्फोटक, पिटठू बैग, गड्डा खोदने के औजार, राशन सामग्री एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुई ।