Bijapur में भारी बारिश से लगा तगड़ा जाम, तीन घंटे तक फंसे रहे विधायक, फोन लगाकर कार्यकर्ताओं को बुलाना पड़ा
Vikram Mandavi: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में लगातार बारिश की वजह से नेशनल हाईवे 63 पर एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिसकी वजह से जाम लग गया। इस जाम में फंसने वालों में एक नाम विधायक विक्रम मंडावी का भी है। वो इस जाम में लगभग तीन घंटे तक फंसे रहे।
Publish Date: Sun, 06 Jul 2025 08:07:36 PM (IST)
Updated Date: Sun, 06 Jul 2025 08:07:36 PM (IST)
तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे विधायक विक्रम मंडावीनईदुनिया न्यूज बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में लगातार बारिश से जन जीवन काफी प्रभावित हो रहा है। शनिवार आधी रात को तेज हवा के साथ बारिश होने से माटवाड़ा व बेचलर के बीच एक भारी भरकम पेड़ नेशनल हाईवे 63 पर गिर गया। पेड़ गिरने की वजह से आधी रात को सड़क पर काफी जाम लग गया। इस जाम में बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी भी फंस गए।
सूत्रों ने बताया कि विधायक विक्रम बीजापुर से परिवार सहित भैरमगढ़ के लिए रात में निकले थे। इनके पीछे जांगला से एक्सीडेंट में घायल ग्रामीण को लेकर एंबुलेंस से ले जाया जा रहा था। पता चलने पर घायल से विधायक विक्रम ने हालचाल पूछा। भारी बारिश के बीच विधायक विक्रम मंडावी द्वारा भैरमगढ़ फोन लगाकर जेसीबी और मजबूत व कार्यकर्ताओं को बुलाया गया।
तीन घंटे के बाद हटा जाम
लगभग तीन घंटे से सड़क पर गिरे पेड़ को हटाया गया। विधायक विक्रम सड़क बहाल होने के बाद ही अपने गंतव्य के रवाना हुए। विदित हो कि कुछ दिन पूर्व इसी जगह के आसपास माओवादियों ने एक महाराष्ट्र के ट्रक में आगजनी कर एनएच में रात को आने जाने वालों के लिए सोचने पर मजबूर कर किया था।
जिले में लगातार हो रही बारिश
जिले में लगातार बारिश के संबंध में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक अरुण सकनी से जानकारी लेने बताया कि रुक रुक भारी बारिश हो रही है। जिले में अब 156 मिमी से ज्यादा बारिश होने अनुमान है। उन्होंने सही आंकड़े सोमवार को देने की बात कही है।