• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बीजापुर

बीजापुर में माओवादियों के ठिकानों से भारी मात्रा में कैश एवं हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक बरामद

सुरक्षा बलों की कार्यवाही में 65.52 लाख कैश बरामद किया गया। सुरक्षा बलों के द्वारा अब तक की कुल कार्यवाही में 7.2852 करोड़ नकद एवं 8.20 किलोग्राम सोना (मूल्य 12.80 करोड़) सहित कुल 20 करोड़ 8 लाख 52 हजार की संपत्ति बरामद की गई है।

By Ayyub khanEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 13 May 2026 06:19:23 PM (IST)Updated Date: Wed, 13 May 2026 06:26:30 PM (IST)
बीजापुर में माओवादियों के ठिकानों से भारी मात्रा में कैश एवं हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक बरामद
गोला-बारूद, विस्फोटक बरामद।

HighLights

  1. बीजापुर पुलिस, डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा एवं केरिपु बल की कार्यवाही।
  2. वर्ष 2025-26 में जिले में अब कुल 461 हथियारों की रिकवरी की जा चुकी है।
  3. इसलिए क्षेत्र में विश्वास, शांति एवं विकास की प्रक्रिया निरंतर गति पकड़ रही है।

नई दुनिया न्यूज बीजापुर। बीजापुर क्षेत्र में विगत एक माह से लगातार चलाए जा रहे सर्च अभियानों के परिणामस्वरूप पूर्व माओवादी ठिकानों/डंपों से LMG, SLR, Carbine रायफल सहित 32 हथियार एवं नक्सल संबंधी सामग्री बरामद की गई है, वहीं वर्ष 2024 से अब तक सुरक्षा बलों की कार्यवाही में अब तक कुल 517 हथियार बरामद किए जा चुके हैं।

पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने जानकारी दी कि भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुसार जिला बीजापुर को नक्सलमुक्त घोषित करने के लक्ष्य के अनुरूप जिले में विशेष नक्सल उन्मूलन पर संयुक्त सुरक्षा बलों द्वारा निरंतर अभियान संचालित किया जा रहा है।


naidunia_image

वर्ष 2025-26 में जिले में कुल 461 हथियारों की रिकवरी की जा चुकी है। यह आँकड़ा दर्शाता है कि क्षेत्र में विश्वास, शांति एवं विकास की प्रक्रिया निरंतर गति पकड़ रही है।

जिला बीजापुर में तैनात सुरक्षा बलों को ग्रामीणों के सहयोग एवं मजबूत आसूचना तंत्र के आधार पर संचालित संयुक्त कार्यवाही में आज उल्लेखनीय एवं निर्णायक सफलता प्राप्त हुई है। अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के 32 घातक हथियार तथा बड़ी मात्रा में जिंदा राउंड (गोला-बारूद) बरामद किए गए।

naidunia_image

यह कार्यवाही बीजापुर पुलिस, डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा एवं सीआरपीएफ के संयुक्त प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न की गई, जो क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

संयुक्त कार्यवाही में कुल 65,52,000/- नगद राशि के साथ एलएमजी, एसएलआर, कार्बाइन, .303 रायफल एवं उनके कारतूस बरामद किए गए हैं।

संयुक्त बलों की कार्यवाही के दौरान विगत दिनों थाना पामेड़ क्षेत्रांतर्गत कवरगुट्टा के जंगलों में माओवादी डम्प से बरामद लगभग 40 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट एवं नेशनल पार्क एरिया से बरामद 100 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट एवं यूरिया को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए नष्ट किया गया।

शासन की मंशानुसार पुलिस, डीआरजी एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, सतत मुस्तैदी एवं समन्वित अभियान के परिणामस्वरूप जिला बीजापुर निरंतर नक्सलमुक्ति की ओर अग्रसर है। मारे गए नक्सलियों द्वारा बीजापुर क्षेत्र के जंगलों एवं दुर्गम इलाकों में हथियार, विस्फोटक सामग्री तथा दैनिक उपयोग की वस्तुएं छिपाकर रखे जाने की संभावना है।

विगत एक महिना में आत्मसमर्पित माओवादी कैडरों से पूछताछ, अन्य आसूचना इनपुट तथा स्थानीय जनसमुदाय के सहयोग के आधार पर रिकवर किये गए हथियार, गोला-बारूद, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईईडी के पुर्ज़े, लॉन्चर एवं अन्य सामग्रियों की संक्षिप्त जानकारी :

1. LMG रायफल - 01 नग

2. SLR रायफल - 04 नग

3. CORBINE रायफल -01 नग

4. 303 रायफल - 05 नग

5. 315 रायफल - 01 नग

6. Single Shot- 05 नग

7. 12 bore - 04 नग

8. BGL लांचर- 07 नग

9. 08 MM पिस्टल- 01 नग

10. VINTAGE BOLT ACTION -01 नग

11. BOLT ACTION- 02 नग

12. LMG मैग्जीन-01नग

13. LMG बैरल- 01 नग

14. SLR रायफल का मैग्जीन - 05 नग

15. .303 रायफल मैग्जीन- 03 नग

16. AK47 रायफल का जिंदा कारतूस - 33 नग

17. SLR रायफल का जिंदा कारतूस - 219 नग

18. INSAS रायफल का जिंदा कारतूा- 01 नग

19. 303 रायफल का जिंदा कारतूस - 181 नग

20. 315 रायफल का जिंदा कारतूस - 118 नग

21. पिस्टल जिंदा कारतूस 16 नग

22. 12 बोर का जिंदा कारतूस - 10 नग

23. बीजीएल सेल - 84 नग

इसके अलावा विस्फोटक, उपकरण, टूल्स, मशीन उपकरण एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया है ।

वर्ष 2024 से अब तक सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्यवाही में 234 माओवादी मारे गये, 1192 गिरफ्तार एवं 1003 पुनर्वासित हुए, साथ ही 517 हथियार, 1092 आईईडी तथा कुल ₹20.0852 करोड़ (7.2852 करोड़ नकद एवं 8.20 किलोग्राम सोना मूल्य 12.80 करोड़) बरामद किया गया । यह उपलब्धियां सुरक्षा बलों की प्रभावी रणनीति, सतत अभियान एवं माओवाद उन्मूलन के प्रति दृढ़ संकल्प को दर्शाती हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।