छत्तीसगढ़ बीजापुर के 24वें थाने पील्लूर का शुभारंभ, 15 गांवों को मिलेगी सुरक्षा और आसान न्याय
15 गांवों की सुरक्षा व सुगम न्याय के लिए 24वें नवीन थाना पील्लूर का शुभारंभ बस्तर रेंज आईजी बद्रीनारायण मीणा ने किया, जिसमें उप निरीक्षक हनीफ खान को थाना प्रभारी बनाया गया है।
Publish Date: Fri, 20 Nov 2026 09:56:06 PM (IST)Updated Date: Fri, 20 Nov 2026 09:56:06 PM (IST)
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज बद्रीनारायण मीणा के हाथों जिले के 24वें थाने की शुरुआत।HighLights
- बीजापुर के दुर्गम नेशनल पार्क क्षेत्र में नया थाना पील्लूर शुरू।
- आईजी बद्रीनारायण मीणा ने किया शुभारंभ, यह 24वां थाना है।
- उप निरीक्षक हनीफ खान बने प्रभारी, 15 गांव होंगे शामिल।
नई दुनिया न्यूज बीजापुर: माओवाद के खात्मे के बाद अब तक दुर्गम रहे नेशनल पार्क क्षेत्र में शासन-प्रशासन की पहुंच बढ़ाने और ग्रामीणों को सुरक्षा व सुगम न्याय उपलब्ध कराने के लिए ग्राम पील्लूर में स्वीकृत नवीन थाना का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर बद्रीनारायण मीणा के हाथों किया गया।
थाना पील्लूर जिला बीजापुर का 24 वां थाना है। इस थाना क्षेत्र में कुल 15 ग्राम शामिल होंगे। उप निरीक्षक हनीफ खान को थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। नवीन थाने के खुलने से क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी।
15 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ, विकास को रफ्तार
नवीन थाने के शुरू होने से दुर्गम नेशनल पार्क क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी शिकायत दर्ज कराने व प्रशासनिक कार्यों के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा।
शुभारंभ कार्यक्रम में ये जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे
![naidunia_image]()
जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, जिला पंचायत सदस्य कविता कोरम, जनपद अध्यक्ष सरिता कुडे़म, जनपद उपाध्यक्ष गणपत नीलम, जनपद सदस्य दिनेश मड़े, सरपंच बड़े काकलेर, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर बद्रीनारायण मीणा, उप महानिरीक्षक केरिपु बी.एस. नेगी, पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता, कमांडेंट 214 वाहिनी केरिपु मनीश शर्मा, कमांडेंट 22 वाहिनी केरिपु रणदीप सिंह, डिप्टी डायरेक्टर इन्द्रावती टाइगर रिजर्व सुदेश सुरवाड़े, अति. पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार मीणा, एसडीओपी भोपालपटनम सिद्धार्थ चौहान, एसडीओपी फरसेगढ़ अमन लखीसरानी। इनके साथ अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।