• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बीजापुर

बीजापुर में आदिवासियों से ट्रैक्टर फाइनेंस के नाम पर लाखों की ठगी, ग्रामीणों ने विधायक से की शिकायत

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आदिवासी ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर फाइनेंस के नाम पर पंद्रह लाख तिहत्तर हजार रुपये की भारी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sat, 22 Aug 2026 02:31:31 PM (IST)Updated Date: Sat, 22 Aug 2026 02:33:16 PM (IST)
बीजापुर में आदिवासियों से ट्रैक्टर फाइनेंस के नाम पर लाखों की ठगी, ग्रामीणों ने विधायक से की शिकायत
विधायक विक्रम मंडावी को शिकायत सौंपते ग्रामीण।- ग्रामीण

HighLights

  1. फाइनेंस के नाम पर लाखों रुपये की ठगी
  2. पीड़ित ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन पत्र
  3. आरोपी मैनेजर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

नईदुनिया प्रतिनिधि, बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आदिवासियों के साथ धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। तहसील गंगालूर क्षेत्र के कावड़गांव, हिरोली, गंगालूर और मेटापाल जैसे गांवों के भोले-भाले आदिवासी ग्रामीणों ने ट्रैक्टर फाइनेंस के नाम पर करीब 15 लाख 73 हजार रुपये की ठगी किए जाने की गंभीर शिकायत दर्ज कराई है।

मैनेजर पर लगा पैसे लेकर गायब होने का आरोप

प्रभावित ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि शिवम ट्रैक्टर (जॉन डियर), जीएडी कॉलोनी बीजापुर के मैनेजर माधव मंडल ने उन्हें ट्रैक्टर फाइनेंस कराने का लालच दिया था। इसी झांसे में आकर ग्रामीणों ने अलग-अलग किस्तों में कुल 15,73,000 रुपये की बड़ी रकम उस व्यक्ति को सौंप दी।


न ट्रैक्टर दिलाया न रकम वापस की

लेकिन पैसे मिलने के बाद आरोपी मैनेजर ने न तो ट्रैक्टर दिलाया और न ही रकम वापस की। अब स्थिति यह है कि आरोपी का फोन भी लगातार बंद आ रहा है और वह पूरी तरह से संपर्क से बाहर हो चुका है।

विधायक विक्रम मंडावी से लगाई न्याय की गुहार

इस बड़ी धोखाधड़ी से परेशान होकर मेटापाल, गंगालूर, पुसनार, हिरोली और कावड़गांव के दर्जनों पीड़ित ग्रामीण बीजापुर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय विधायक विक्रम मंडावी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की कि जॉन डियर के मालिक और आरोपी मैनेजर माधव मंडल के खिलाफ तत्काल प्रभाव से एफआईआर दर्ज की जाए और उनकी गाढ़ी कमाई के पैसे ब्याज समेत वापस दिलाए जाएं।

प्रशासन और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों का ज्ञापन स्वीकार करने के बाद विधायक विक्रम मंडावी ने इस पूरे प्रकरण को बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि अनपढ़ और सीधे-साधे आदिवासी ग्रामीणों को फाइनेंस के नाम पर ठगना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय कृत्य है। ऐसी ठगी करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाना चाहिए।

एसपी को लिखा पत्र

इस संबंध में विधायक ने बीजापुर के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर त्वरित और निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की पुरजोर मांग की है। साथ ही, उन्होंने आम ग्रामीणों से अपील की है कि भविष्य में किसी भी फाइनेंस कंपनी या एजेंट को पैसे देने से पहले उनकी पूरी प्रमाणिकता अवश्य जांच लें।