• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बीजापुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

100 से ज्यादा हत्याओं के आरोपी 8 लाख के इनामी नक्सली दिनेश मोडियम ने किया सरेंडर

बीजापुर पुलिस के सामने 8 लाख के इनामी नक्सली दिनेश मोडियम ने आत्मसमर्पण कर दिया है। दिनेश मोडियम पर 100 से अधिक हत्याओं में शामिल होने का आरोप है। वह ...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 03 Mar 2025 11:58:29 AM (IST)Updated Date: Mon, 03 Mar 2025 12:04:05 PM (IST)
100 से ज्यादा हत्याओं के आरोपी 8 लाख के इनामी नक्सली दिनेश मोडियम ने किया सरेंडर
दिनेश मोडियम ने अपनी पत्नी कला मोडियम और बच्चे के साथ।

HighLights

  1. नक्सली दिनेश मोडियम पढ़ते समय बाल संघम सदस्य के रूप में काम करता था।
  2. नक्सली लीडर्स ने दिनेश को जिम्मेदारी देते हुए गंगालूर एरिया का सचिव बनाया था।
  3. नक्सली कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहा है। उस पर कई हत्याओं का आरोप है।

नईदुनिया न्यूज, बीजापुर। गंगालूर एरिया का डीवीसीएम व सचिव दिनेश मोडियम ने अपनी पत्नी कला मोडियम व बच्चे सहित बीजापुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। 8 लाख का इनामी नक्सली दिनेश मोडियम पेद्दाकोरमा का निवासी है। पढ़ते समय से बाल संघम सदस्य के रूप में काम करता रहा।

बड़े नक्सली लीडर्स ने इसके काम पर इसे बड़ी जिम्मेदारी देते हुए गंगालूर एरिया का सचिव बनाया। दिनेश मोडियम ने गंगालूर क्षेत्र में कई घटनाओं को अंजाम दिया। इस पर 100 से अधिक हत्याओं में शामिल का आरोप है।

कई बार बच निकला

गंगालूर क्षेत्र में पुलिस- नक्सली मुठभेड़ में दिनेश मोडियम कई बार बच निकला। पुलिस को इस मोस्ट वांटेड नक्सली की तलाश रही। पुलिस के द्वारा नए कैंप के स्थापित होने तथा जवानों के बढ़ते दबाव से रविवार को बीजापुर पुलिस के समक्ष दिनेश मोडियम अपनी पत्नी कला मोडियम व बच्चे को लेकर आत्मसमर्पण किया। सूत्रों ने बताया कि दिनेश पेद्दाकोरमा का निवासी है।


गंगालूर क्षेत्र की कमान थी इसके पास

बाल संघम के समय ही वह बड़े नक्सली लीडरों के संपर्क में रहा। पढ़ाई करते समय नक्सलियों के साथ मिल गया। नक्सलियों का गढ़ कहे जाने वाला गंगालूर क्षेत्र की कमान दी गई। गंगालूर क्षेत्र में आंतक के साथ दिनेश मोडियम ने कई घटनाओं शामिल रहा। नक्सली लीडर दिनेश मोडियम के आत्मसमर्पण की जानकारी पुलिस की ओर अभी नहीं दी है।