• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बीजापुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bijapur Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने जवानों से भरी गाड़ी को उड़ाया, 8 DRG सहित 9 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में कुटरू मार्ग पर नक्सलियों ने जवानों से भरी बोलेरो वाहन को आईईडी धमाके से उड़ा दिया। वारदात में 8 डीआरजी सहित 9 जवान शहीद ...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 06 Jan 2025 02:47:43 PM (IST)Updated Date: Mon, 06 Jan 2025 08:45:02 PM (IST)
Bijapur Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने जवानों से भरी गाड़ी को उड़ाया, 8 DRG सहित 9 जवान शहीद
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों का बड़ा हमला।

HighLights

  1. नारायणपुर में मुठभेड़ के बाद वापस लौट रहे थे जवान।
  2. डीआरजी जवानों का वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ।
  3. सुरक्षाबल की रेस्क्यू टीम मौके लिए रवाना हो गई है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बीजापुर, जगदलपुर। अबूझमाड़ के दक्षिणी हिस्से में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ के बाद लौट रहे जवानों के पिकअप वाहन को सोमवार दोपहर को नक्सलियों ने विस्फाेट से उड़ा दिया है। इसमें जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के नौ जवान शहीद हो गए है। इसमें एक ड्राइवर शामिल है।

बस्तर आइजी सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि यह वारदात बीजापुर जिले के कुटरू क्षेत्र में हुई है। रविवार को नारायणपुर में हुई मुठभेड़ के बाद जवान लौट रहे थे।

naidunia_image

चार दिन तक जंगल में चले थे

चार दिन तक जंगल में पैदल चलने के बाद जवान थके हुए थे, इसलिए वे पिकअप वाहन में सवार हो गए। विस्फोट के समय वाहन में लगभग 20 जवान सवार थे। दुर्घटना की सूचना के बाद बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव घटनास्थल की ओर निकल गए हैं। घायल जवानों को वहां से निकालने बचाव अभियान प्रारंभ कर दिया गया है।


naidunia_image

बता दें कि इस मुठभेड़ में डीआरजी के प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हो गए थे। वे आत्मसमर्पित नक्सली थे। 2017 में उन्होंने समर्पण किया था। 2019 में वह जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) में शामिल हुआ था। इसके बाद वह लगातार कई मुठभेड़ में शामिल रहा है। वहीं इस मुठभेड़ में सोमवार को एक और पुरुष नक्सली का शव मिला है।

naidunia_image

पांच वर्दीधारी नक्सलियों के शव मिले

इसके साथ ही अब तक दो महिला सहित पांच वर्दीधारी नक्सलियों के शव पुलिस को मिल चुके हैं। पुलिस के अनुसार मारे गए नक्सली दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी) पीएलजीए प्लाटून नंबर 32 के वरिष्ठ कैडर के हो सकते हैं।

naidunia_image

नक्सलियों की पहचान की जा रही है

नक्सलियों की पहचान की जा रही है। घटनास्थल से अब तक एके-47, सेल्फ लोडिंग रायफल व अन्य अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं। इस अभियान में चार जिले दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर एवं कोंडागांव की जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के साथ स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में अभियान पर है।

naidunia_image

पहले भी नक्सली बना चुके हैं सुरक्षाबलों के वाहनों को निशाना

दंतेवाड़ा में अप्रैल 2010 में नक्सलियों ने सीआरपीएफ जवानों से भरे वाहन को आईईडी से उड़ा दिया था। इस घटना में 75 जवान शहीद हो गए थे। पिछले कुछ दिनों से सुरक्षाबलों द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई का बदला लेने के लिए नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

naidunia_image

सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबल की टीम रवाना

नक्सलियों द्वारा वाहन को आईईडी से उड़ाने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबल की एक टीम मौके लिए रवाना हुई है। कई बार देखने में आया है कि नक्सली आईईडी धमाके के बाद फायरिंग भी करते हैं, लेकिन इस घटना में अभी तक ऐसी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।