• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बीजापुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में कर दी युवक की हत्या

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पुतकेल गांव में नक्सलियों ने एक ग्रामीण युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। युवक के शव के पास एक पर्चा मिला है। इसमें न...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 30 Oct 2024 11:23:11 AM (IST)Updated Date: Wed, 30 Oct 2024 01:10:26 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में कर दी युवक की हत्या
छत्तीसगढ़ में नक्सली लगातार ग्रामीणो को बना रहे निशाना।

HighLights

  1. पुतकेल गांव निवासी दिनेश पुजारी की कर दी हत्या।
  2. 29 अक्टूबर की रात को नक्सलियों ने कर दी वारदात।
  3. ग्रामीण युवक के शव के पास मिला नक्सलियों का पर्चा।

नईदुनिया न्यूज, बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पुतकेल में नक्सलियों ने एक ग्रामीण युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद से पुतकेल में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक थाना बासागुड़ा क्षेत्रांतर्गत पुतकेल गांव निवासी दिनेश पुजारी (35 वर्ष) को 29 अक्टूबर की रात में नक्सलियों द्वारा मार दिया।

घटनास्थल पर नक्सलियों के पामेड़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा मिला है। जिसमें ग्रामीण पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हत्या करना बताया गया है। थाना बासागुड़ा द्वारा प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

एसपी जितेंद्र यादव ने इस घटना की पुष्टि करते कहा कि यह नक्सलियों की कायरना करतूत है।बौखलाहट में इस तरह की घटनाएं कर दहशत फैलाना चाहते हैं।

naidunia_image

नक्सली संगठन पड़ रहा कमजोर

सुरक्षाबलों द्वारा लगातार कार्रवाई के साथ बड़े नक्सलियों द्वारा सरेंडर करने से नक्सल संगठन कमजोर पड़ता जा रहा है। इसी वजह से दहशत फैलाने के लिए वे इस तरह तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वे गांव में दहशत फैलाने के लिए ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।


नक्सली चाहते हैं कि किसी क्षेत्र में उनकी उपस्थिति की जानकारी पुलिस या सुरक्षबलों को ना मिले। ऐसे में इस तरह निर्दोश ग्रामीणों की हत्या कर देते हैं।

उसूर ब्लाक में एक सप्ताह में दूसरी घटना

बीजापुर जिले के उसूर ब्लाक में नक्सलियों द्वारा एक सप्ताह में दूसरी घटना को अंजाम दिया है। इसके पहले 19 अक्टूबर को उसूर में ब्लाक कांग्रेस के नेता तिरूपति भंडारी की राशन दुकान में धारदार हथियार से हत्या की गई। तिरूपति भंडारी पीडीएस राशन दुकान संचालक रहा। दूसरी घटना 28 अक्टूबर की रात में ग्राम पुतकेल के ग्रामीण युवक की नक्सलियों ने हत्या की।

naidunia_image

इधर... सीआरपीएफ ने ली सत्य-निष्ठा की शपथ

सतर्कता जागरूकता सप्ताह में 165वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने फुंडरी मुख्यालय में सत्य और निष्ठा की शपथ ली। वाहिनी के कमांडेंट राकेश यादव ने सीआरपीएफ के जवानों को शपथ दिलवाते हुए भ्रष्टाचार समाप्त करने की प्रतिज्ञा दिलवाई। जागरूकता सप्ताह के अवसर पर विवेकानंद सिंह (द्वितीय कमान अधिकारी), पवन कुमार (उप-कमांडेंट) के साथ-साथ 200 जवानों उपस्थित थे।