• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बीजापुर

बीजापुर के बेदरे में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: माओवादियों का छिपाया हथियार डंप बरामद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के थाना बेदरे क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लंका की पहाड़ी जंगल में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी कार्रवाई की है। सर्च और डिमाईनिंग अभि...और पढ़ें

By Vinod SinghEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 05:07:04 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 05:08:28 PM (IST)
बीजापुर के बेदरे में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: माओवादियों का छिपाया हथियार डंप बरामद
बीजापुर में माओवाद डंप के साथ सुरक्षा बल के जवान। - सुरक्षा बल

HighLights

  1. बीजापुर के बेदरे क्षेत्र में माओवादी डंप का भंडाफोड़
  2. सुरक्षा बलों ने एसएलआर और ग्रेनेड किए बरामद
  3. सितंबर माह में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलताएं दर्ज

नई दुनिया न्यूज बीजापुर। बीजापुर जिले के बेदरे क्षेत्र के ग्राम लंका पहाड़ी के जंगल में सुरक्षा बलों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सर्च एवं डिमाईनिंग कार्यवाही के अंतर्गत डिमाईनिंग के दौरान जंगल में जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए माओवादी डंप से एसएलआर, इंसास, 315 बोर बंदूक, बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल सेल, चाइना हैंड ग्रेनेड सहित बड़ी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया गया।

ये-ये बरामद की गई सामग्री

एसएलआर/एलएमजी रायफल – 1, इंसास रायफल – 1, 315 बोर बंदूक – 1, बीजीएल लॉन्चर – 2,बीजीएल सेल – 17, चाइना हैंड ग्रेनेड – 1, एस एल आर राउंड – 49,315 बोर राउंड – 15, बीजीएल कारतूस –15,एसएलआर मैगजीन 4,315 बोर मैगजीन – 1 अन्य सामग्री एवं उपकरण बरामद हथियार एवं सामग्री को विधिवत जप्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई एवं पतासाजी की जा रही है।


माह सितम्बर में यहां-यहां मिली सफलता

20 सितंबर 26 को थाना भैरमगढ़ क्षेत्रान्तर्गत आदवाड़ा के जंगल से एके-47, 315 बोर,सिंगल शूट, पिस्टल सहित जिंदा कारतुस एवं मैग्जीन बरामद किया गया।

16 सितंबर 26 को थाना फरसेगढ़ क्षेत्रान्तर्गत बड़ेआलवाड़ा के जंगल से 315 बोर रायफल, 49 जिंदा राउण्ड, .303 के 25 जिंदा राउण्ड एवं 12 बोर के 49 जिंदा राउण्ड, जिलेटिन 8 किग्रा, वॉकी टॉकी एवं अन्य टूल्स व उपकरण बरामद किया गया।

10 सितम्बर 26 को थाना मिरतुर क्षेत्रान्तर्गत इंडरीपाल के जंगल से अलग अलग स्थानों से नॉन इलेक्ट्रिकल वायर 7 बंडल, डेटोनेटर एवं ग्रेनेड बरामद किया गया।

1 सितम्बर 26 को थाना भोपालपटनम् क्षेत्रान्तर्गत नीलमड़गु के जंगल से माओवादियों के डम्प से 1 -12 बोर देशी कटटा, 1 बीजीएल लांचर, बीजीएल सेल-8, 12बोर जिंदा राउण्ड 10 नग एवं अन्य सामग्री बरामद किया गया।