• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बीजापुर

बीजापुर में सुरक्षा बलों द्वारा ताडपाला हिल्स एरिया से विस्फोटक व राशन का डम्प बरामद

196 वाहिनी एवं कोबरा 204 की संयुक्त टीम द्वारा ताड़पाला हिल्स एरिया में सघन नक्सल अभियान चलाया गया। कार्यवाही के दौरान माओवादियों के द्वारा 2 अलग-अलग स्थानों पर जमीन के भीतर प्लास्टिक ड्रम एवं पॉलिथिन में छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री, राशन एवं अन्य माओवादी सामग्री को सुरक्षा बलों द्वारा बरामद किया गया।

By Digital DeskEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 13 Feb 2026 07:15:55 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Feb 2026 07:17:07 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बीजापुर में सुरक्षा बलों द्वारा ताडपाला हिल्स एरिया से विस्फोटक व राशन का डम्प बरामद
डंप से बरामद हुआ विस्‍फोटक।

HighLights

  1. बलों द्वारा ताडपाला हिल्स एरिया से विस्फोटक व राशन का डम्प बरामद
  2. 13 नगर बीयर बाटल प्रेशर स्वीच व एक डायरेक्शन आइईडी बरामद।
  3. टेकमेटला कुंजामपारा क्षेत्र में माओवादी स्मारक को भी ध्वस्त किया।

नईदुनिया न्यूज बीजापुर। जिले में माओवादियों के विरुद्ध संचालित प्रभावी नक्सल विरोधी अभियानों के अंतर्गत थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत 13 फरवरी 26 को केरिपु 196 वाहिनी एवं कोबरा 204 की संयुक्त टीम द्वारा ताड़पाला हिल्स एरिया में सघन नक्सल अभियान चलाया गया।

कार्यवाही के दौरान माओवादियों के द्वारा 2 अलग-अलग स्थानों पर जमीन के भीतर प्लास्टिक ड्रम एवं पॉलिथिन में छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री, राशन एवं अन्य माओवादी सामग्री को सुरक्षा बलों द्वारा बरामद किया गया।

बरामद सामग्री का विवरण।

डेटोनेटर – 13 नग

गन पावडर – 11 किलोग्राम

प्लास्टिक ड्रम – 4 नग

स्टील ड्रम – 2 नग

लोहे का ड्रम – 2 नग माओवादी वर्दी, जूते, कैप, डोरी, यूएसबी केबल, सोलर प्लेट एवं अन्य माओवादी साहित्य बरामद किया गया।

एरिया डॉमिनेशन एवं डिमाईनिंग कार्यवाही के दौरान माओवादियों द्वारा जमीन में लगाकर रखे गये 13 नग बीयर बॉटल में प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाए गये आइईडी तथा 1 नग डायरेक्शन आइईडी (लोहे के पाइप में निर्मित) मौके से बरामद किए गए।


बरामद सभी आइईडी को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय/नष्ट किया गया। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा टेकमेटला कुंजामपारा क्षेत्र में निर्मित माओवादी स्मारक को भी ध्वस्त किया गया।

यह समस्त कार्यवाही क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं लोकतांत्रिक विश्वास की पुनर्स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं निर्णायक कदम है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।