• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

सावधान! तेजी से फैल रहा स्वाइन फ्लू का H1N1 वायरस, छत्तीसगढ़ में 113 तो बिलासपुर में 13 केस, पढ़ें स्वाइन फ्लू के प्रमुख लक्षण

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच बिलासपुर में बीते पखवाड़े 13 मरीज सामने आए हैं। 3 सक्रिय मरीजों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। ख...और पढ़ें

By Atul VasingEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 31 Aug 2026 08:59:08 PM (IST)Updated Date: Mon, 31 Aug 2026 08:59:08 PM (IST)
सावधान! तेजी से फैल रहा स्वाइन फ्लू का H1N1 वायरस, छत्तीसगढ़ में 113 तो बिलासपुर में 13 केस, पढ़ें स्वाइन फ्लू के प्रमुख लक्षण

HighLights

  1. बिलासपुर में 15 दिनों में स्वाइन फ्लू के 13 मामले दर्ज।
  2. सिम्स में 8 बेड का विशेष स्वाइन फ्लू वार्ड तैयार।
  3. लक्षण दिखने पर घरेलू इलाज के बजाय तुरंत अस्पताल पहुँचें।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: प्रदेश सहित जिले में स्वाइन फ्लू (एच1एन1 वायरस) का संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। एक पखवाड़े के भीतर जिले में स्वाइन फ्लू के 13 मरीज मिल चुके है। वर्तमान में तीन मरीज सक्रिय है।जिनका अपोलो अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। सामने आ रहे मामलों को दखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में चल रहा है। स्थिति को देखते हुए सिम्स (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) में भी आठ बेड का वार्ड तैयार किया गया है ताकि मरीज मिलने पर उनका इलाज किया जा सके।

प्रदेश स्तर पर पिछले कुछ दिनों में स्वाइन फ्लू के 113 मरीज मिल चुके है। साफ है कि हर जिले से स्वाइन फ्लू के मरीज मिल रहे है, यदि समय रहते इसे नियंत्रण में नहीं लाया गया तो स्थिति बिगड़ सकती है। वही अब स्वाइन फ्लू को नियंत्रण में लाने और पूरी तरह से खत्म करने की व्यवस्था शासन स्तर पर की जा रही है। राज्य शासन ने भी सभी जिले को स्वाइन फ्लू नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दे दिए है। जिला स्तर पर मिल रहे मरीजों का शहर के निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को निर्देशित किया है, स्वाइन फ्लू के


मरीज आने पर तत्काल इसकी जानकारी दे, ताकि प्रभावित क्षेत्र की जांच की जा सके और मरीज मिलने पर उनके उपचार की व्यवस्था की जा सके। वही जिलेवासियों को सलाह दी गई है कि वे सावधानी बरते और स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने पर तत्काल अस्पताल में संपर्क करे ताकि जांच कर स्वाइन फ्लू मिलने पर इलाज किया जा सके।

स्वाइन फ्लू के प्रमुख लक्षण

  • तेज बुखार और ठंड लगना
  • लगातार सूखी खांसी और गले में खराश
  • शरीर में तेज दर्द और अत्यधिक थकान
  • सांस लेने में तकलीफ या सीने में जकड़न
  • नाक बहना या बंद होना

बचाव और बरती जाने वाली सावधानियां

  • मास्क का उपयोग करें: भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर जाते समय हमेशा मास्क पहनें।
  • हाथों की स्वच्छता: अपने हाथों को साबुन और पानी से बार-बार धोएं या सैनिटाइज़र का उपयोग करें।
  • दूरी बनाए रखें: सर्दी, खांसी या बुखार से पीड़ित व्यक्ति से उचित दूरी बनाकर रखें।
  • सतर्क रहें: खांसते या छींकते समय अपने मुंह और नाक को रुमाल या टिशू पेपर से ढकें।
  • घरेलू उपाय न : यदि लक्षण गंभीर हों, तो घरेलू उपचार के भरोसे न रहें और तुरंत डाक्टर से सलाह लेकर सिम्स या नजदीकी अस्पताल में जांच कराएं।

मैदानी अमला को किया गया सक्रिय

स्वास्थ्य विभाग ने मैदानी अमला को सक्रिय कर दिया है, ताकि स्वाइन फ्लू के मरीज खोजे जा सके। मितानिन और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में स्वाइन फ्लू के मरीज खोजन का काम कर रहे है। इय दौरान यदि कोई स्वाइन फ्लू को मरीज मिलता है तो, उसके इलाज की व्यवस्था की जाएगी और इसे नियंत्रण में लाया जाएगा।

सिम्स में अभी स्वाइन फ्लू का कोई भी मरीज नहीं है, लेकिन स्थिति को देखते हुए उपचार व जांच की व्यवस्था की गई है।अलग से आठ बेड का स्वाइन फ्लू वार्ड बनाया गया है, मरीज मिलने पर उसका उपचार किया जाएगा। डा़ लखन सिंह, अस्पताल अधीक्षक, सिम्स

स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट चल रहे है, उपचार की व्यवस्था की गई है। स्थिति नियंत्रण पर है। जिलेवासियों को सावधानी बरतने की जरुरत है। डा़ शुभा गरेवाल, सीएमएचओ, स्वास्थ्य विभाग