
बिलासपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि
सिम्स में रोजाना डॉक्टर कम से कम 30 लोगों को सोनोग्राफी जांच के लिए कहते हैं। जबकि एक मशीन होने के कारण 10 से 15 लोगों की जांच हो पाती है। ऐसे में शेष को वेटिंग पर रखा जाता है। मरीजों को अपनी बारी के लिए 12 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है।
शुरुआत में वेटिंग दो से तीन तक चल रही थी। लेकिन वर्तमान स्थिति में 150 मरीज सोनोग्राफी कराने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में जांच के पहुंचने वाले मरीजों कम से कम 12 दिन के बाद आने को कहा जा रहा है। इसे सबसे ज्यादा गरीब मरीज परेशान हैं। उनके लिए निजी सेंटर में 700 से 1000 हजार रुपये खर्च करना आसान नहीं है।
दो मशीन की जरूरत
अब सिम्स को कम से कम दो सोनोग्राफी मशीन चाहिए। एक साथ दो मशीन के काम करने पर ज्यादा जांच हो पाएगी। इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। वहां से अब तक स्वीकृति नहीं मिली है।
गर्भवती महिलाओं की जांच सबसे ज्यादा
सिम्स में रोजाना कम से कम 10 से 12 गर्भवती महिलाएं सोनोग्राफी कराने के लिए पहुंचती हैं। उनकी जांच समय पर करनी जरूरी है। लेकिन इन्हें भी वेटिंग में रखा जा रहा है। ऐसे में वे निजी सेंटर जाने को बाध्य हो जाती हैं।
एक मशीन से कम सोनोग्राफी हो पाती है। ऐसे में सामान्य मरीजों कोवेटिंग में रखा जाता है। गंभीर मरीजों की तत्काल जांच की जाती है।
डॉ. रमणेश मूर्ति
एमएस, सिम्स