• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

मैट्रिमोनियल साइट पर सपना दिखाकर बिलासपुर में 13 लाख की ठगी व शोषण: हरियाणा से 'बंटी-बबली' दंपती गिरफ्तार

बिलासपुर के तोरवा क्षेत्र में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए एक महिला का दैहिक शोषण कर 13 लाख रुपये ठगने वाले दंपती पवन कुमार यादव और नवीता यादव को पुलिस न...और पढ़ें

By kranti namdevEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 10 Aug 2026 11:07:21 AM (IST)Updated Date: Mon, 10 Aug 2026 11:07:21 AM (IST)
मैट्रिमोनियल साइट पर सपना दिखाकर बिलासपुर में 13 लाख की ठगी व शोषण: हरियाणा से 'बंटी-बबली' दंपती गिरफ्तार
दिल्ली हरियाणा बार्डर से गिरफ्तार पति पत्नी

HighLights

  1. 13 लाख रुपये हड़पने वाले दंपती को बल्लभगढ़ से दबोचा।
  2. खुद को कुंवारा बताकर रची थी ठगी की साजिश।
  3. तोरवा पुलिस का हरियाणा में बड़ा ऑपरेशन।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: रिश्तों का झांसा देकर महिला की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले शातिर दंपती पर पुलिस का शिकंजा कस गया है। तोरवा पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को अविवाहित बताकर दैहिक शोषण करने और नौकरी के नाम पर 13 लाख रुपये के जेवर व नकदी ऐंठने के मामले में यह कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपित को उसकी पत्नी के साथ दिल्ली-हरियाणा बार्डर (बल्लभगढ़) से गिरफ्तार किया है।

कोरबा निवासी पीड़िता ने तोरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पहचान पामगढ़ निवासी पवन कुमार यादव (34) से मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से हुई थी। आरोपित ने खुद को कुंवारा बताकर महिला को विश्वास में लिया, शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया और नौकरी लगाने के नाम पर करीब 13 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर व नकदी ठग ली।


घटना के बाद आरोपित अपनी पत्नी नवीता यादव (30) के साथ फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। साइबर जांच में पत्नी के बैंक खाते के जरिए बल्लभगढ़ (हरियाणा) से पैसे निकालने का सुराग मिलते ही तोरवा पुलिस टीम ने दबिश देकर बंटी-बबली को दबोच लिया।

यह भी पढ़ें- खोया मोबाइल मिला तो लगा बिछड़ा हमसफर लौट आया, खुशी से खिले चेहरे: बिलासपुर पुलिस की अनूठी पहल

पत्नी के बैंक खाते के सुराग से पकड़े गए पति-पत्नी

तोरवा क्षेत्र में वारदात को अंजाम देने के बाद शातिर दंपती लगातार ठिकाने बदल रहे थे। मुख्य आरोपित पवन यादव के सारे बैंक खाते बंद थे, लेकिन उसकी पत्नी नवीता यादव के खाते से बल्लभगढ़ स्थित च्वाइस सेंटर से लगातार पैसे निकाले जा रहे थे। तोरवा पुलिस ने डिजिटल ट्रांजैक्शन को ट्रेस कर हरियाणा से दोनों को धर दबोचा।