• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में बांग्लादेशी होने के शक में पकड़े गए 23 में से 19 भारतीय मजदूर रिहा, रोजगार के लिए छत्तीसगढ़ आए थे; 4 अभी होल्डिंग सेंटर में

बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र से बांग्लादेशी होने के संदेह में हिरासत में लिए गए 23 प्रवासी कामगारों में से 19 को दस्तावेज जांच के बाद रिहा कर दिया गय...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 03:59:40 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 03:59:40 PM (IST)
बिलासपुर में बांग्लादेशी होने के शक में पकड़े गए 23 में से 19 भारतीय मजदूर रिहा, रोजगार के लिए छत्तीसगढ़ आए थे; 4 अभी होल्डिंग सेंटर में
रोजगार के लिए छत्तीसगढ़ आए थे मुर्शिदाबाद के मजदूर (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. सिरगिट्टी से पकड़े गए 23 बंगाली कामगारों में 19 रिहा
  2. चार लोगों को रायपुर के होल्डिंग सेंटर में रखा गया
  3. बंगाल पुलिस से दस्तावेज सत्यापन के बाद स्पष्ट हुई नागरिकता

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र से बांग्लादेशी नागरिक होने के संदेह में हिरासत में लिए गए पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के 23 प्रवासी कामगारों में से 19 को दस्तावेजों की जांच के बाद रिहा कर दिया गया है। पुलिस ने इन कामगारों के दस्तावेज पश्चिम बंगाल पुलिस से भी सत्यापित कराए। वहीं चार लोगों को अभी रायपुर स्थित होल्डिंग सेंटर में रखा गया है।

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी लोगों के दस्तावेजों की जांच की गई। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल पुलिस से भी उनके दस्तावेजों का परीक्षण कराया गया। बंगाल पुलिस से मिले दस्तावेजों के आधार पर 19 लोगों की नागरिकता को लेकर स्थिति स्पष्ट होने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।


रोजगार के लिए छत्तीसगढ़ आए थे कामगार

बताया गया है कि ये सभी कामगार रोजगार के सिलसिले में छत्तीसगढ़ आए थे। इनमें कुछ लोग घर-घर जाकर घरेलू सामान बेचने का काम करते थे। चार सितंबर को सिरगिट्टी क्षेत्र में पुलिस ने उन्हें बांग्लादेशी नागरिक होने के संदेह में हिरासत में लिया था। इसके बाद सभी को रायपुर स्थित होल्डिंग सेंटर भेजा गया था।

मुर्शिदाबाद के तीन इलाकों के रहने वाले हैं कामगार

हिरासत में लिए गए प्रवासी कामगार पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बताए गए हैं। इनमें सुती, रघुनाथगंज और शमशेरगंज क्षेत्र के लोग शामिल हैं। रोजगार की तलाश में ये लोग छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। कुछ कामगार घर-घर जाकर घरेलू उपयोग का सामान बेचने का काम करते थे। वहीं, कुछ लोग रोजी-मजदूरी का काम कर रहे थे।

हिरासत की जानकारी मिलने के बाद पश्चिम बंगाल में रह रहे उनके परिवारों में चिंता बढ़ गई थी। स्वजन ने संबंधित लोगों के आधार कार्ड समेत दूसरे दस्तावेजों के आधार पर उनकी नागरिकता का सत्यापन कराने की मांग की थी। इसके बाद दस्तावेजों की जांच और संबंधित राज्य की पुलिस से सत्यापन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।

चार लोगों के दस्तावेजों का अभी चल रहा सत्यापन

पुलिस के अनुसार जिन चार लोगों को होल्डिंग सेंटर में रखा गया है, उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अब तक की जांच में कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनके कारण उनकी नागरिकता का सत्यापन अभी पूरा नहीं हो पाया है।

इन युवकों के नाम एसआईआर में डिलिस्टिंग में आने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस ने उनके अन्य दस्तावेजों को भी संदिग्ध बताया है। इसी वजह से चारों की रिहाई फिलहाल रोक दी गई है। पुलिस संबंधित दस्तावेजों और उपलब्ध जानकारी का परीक्षण कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।