• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

ओडिशा से यात्री बस में आ रहा था 245 किलो गांजा, पेंड्रा पुलिस ने ड्राइवर और साथी को दबोचा

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की थाना पेंड्रा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक यात्री बस से 245 किलोग्राम...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 07:52:28 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 07:52:28 PM (IST)
ओडिशा से यात्री बस में आ रहा था 245 किलो गांजा, पेंड्रा पुलिस ने ड्राइवर और साथी को दबोचा
245 किलो गांजा के साथ बस चालक और सहयोगी गिरफ्तार

HighLights

  1. ओडिशा से कोरबा और गौरेला तक चल रहे बस तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा।
  2. मुखबिर की सूचना पर पेंड्रा पुलिस ने यात्री बस की तलाशी लेकर तस्करों को पकड़ा।
  3. मलकानगिरी से पेंड्रा तक तय रूट पर चल रही थी नशे की अवैध सामग्री की सप्लाई।

नईदुनिया न्यूज, गौरेला : थाना पेंड्रा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यात्री बस से करीब 245 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में बस चालक एवं उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) (II) और 29 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी। इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए यात्री बस की जांच की गई। तलाशी के दौरान गांजा बरामद हुआ। इसे 49 पैकेटों में करीब पांच-पांच किलोग्राम के हिसाब से रखा गया था। पुलिस ने गांजे को विधिवत जब्त कर लिया है।


बस मालिक और चालक भी तस्करी में शामिल

गिरफ्तार आरोपितों में दिलीप कुमार हिंडिया पिता स्व. कुमार हिंडिया, निवासी नायपुरा, तहसील माथिली, जिला मलकानगिरी, ओडिशा शामिल है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह उक्त बस का मालिक एवं चालक है और गांजे के अवैध परिवहन में स्वयं शामिल था।

दूसरा आरोपित भीमसेन केंवट पिता रामफल केंवट (30), निवासी धनौरा, मौहरपारा, थाना मरवाही है। पुलिस जांच के अनुसार भीमसेन केंवट कटघोरा से बस में सवार हुआ था। वह वाहन चालक को आगे का रास्ता बताते हुए उसके साथ जा रहा था।

पूछताछ में सामने आया तस्करी का नेटवर्क

प्रारंभिक पूछताछ में दिलीप कुमार हिंडिया ने बताया कि वह मलकानगिरी (ओडिशा) से गांजा लेकर कोरबा एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र में सप्लाई करने आया था। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और पतासाजी कर रही है। पुलिस द्वारा नेटवर्क के फारवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है, ताकि गांजे की सप्लाई और वितरण से जुड़े अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके।

मलकानगिरी से पेंड्रा तक तय था तस्करी का रूट

पुलिस के अनुसार आरोपितों ने गांजा परिवहन के लिए मलकानगिरी → बोरई → धमतरी → रायपुर → बिलासपुर → पाली → कटघोरा → पसान → पेंड्रा का रूट तय किया था। इसी मार्ग से गांजे को गंतव्य तक पहुंचाने की तैयारी थी।