शराब की लत ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार, पत्नी से विवाद के बाद बिलासपुर के युवक ने लगाई फांसी
पत्नी से हुए विवाद के बाद 33 वर्षीय नंदकुमार लोनिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह उसका शव कमरे में लटकता मिला।
Publish Date: Tue, 27 Oct 2026 03:29:43 PM (IST)Updated Date: Tue, 27 Oct 2026 03:29:43 PM (IST)
HighLights
- बिलासपुर के ग्राम गतौरी में 33 वर्षीय नंदकुमार ने लगाई फांसी।
- शराब पीने व काम न करने पर पत्नी से हुआ था विवाद।
- कोनी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरी में 33 वर्षीय युवक का शव रविवार सुबह घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम को शराब पीने और काम नहीं करने की बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हुआ था।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोनी क्षेत्र के ग्राम गतौरी में रहने वाला नंदकुमार लोनिया(33) आए दिन शराब पीकर गांव में घूमते रहता था। शनिवार शाम नंदकुमार की पत्नी ने उसके शराब पीने और काम नहीं करने पर नाराजगी जताई थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि नाराजगी के चलते पत्नी ने उसे खाना भी नहीं दिया था।