बिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत राउरकेला स्टेशन का यार्ड का आधुनिकीकरण व तीसरी रेल लाइन को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। 29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलने वाले इस नान इंटरलाकिंग कार्य के चलते अक्टूबर माह के अलग- अलग तिथि में 37 ट्रेनें रद रहेंगी।
इसके अलावा 29 सितंबर से 15 अक्टूबर पुरी से चलने वाली 18477/18478 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल ईब-झारसुगुडा-संबलपुर–वेरसा रेलवे स्टेशन होकर चलेगी। जाहिर है कि इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सबसे दिक्कत इस बात की है कि समस्या ठीक त्योहारी सीजन में होगी।
जानिए कौन सी ट्रेन कब रहेंगी रद
- 12 अक्टूबर 22894 हावड़ा-साईनगर शिरडी एक्सप्रेस
- 14 अक्टूबर 22893 साईनगर शिरडी-हावड़ा एक्सप्रेस
- 13 अक्टूबर 12812 हटिया-कुर्ला एक्सप्रेस
- 15 अक्टूबर 12811 कुर्ला -हटिया एक्सप्रेस
- 12 अक्टूबर 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस
- 15 अक्टूबर 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस
- 14 अक्टूबर 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस
- 17 अक्टूबर 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस
- 14 अक्टूबर 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस
- 15 अक्टूबर 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस
- 13 अक्टूबर 17321 वास्को डिगामा-जसीडीह एक्सप्रेस
- 16 अक्टूबर 17322 जसीडीह-वास्को डिगामा एक्सप्रेस
- 02 अक्टूबर 12767 नांदेड़-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस
- 04 अक्टूबर 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ हमसफर एक्सप्रेस
- 11 अक्टूबर 20828 सांतरागाछी-जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस
- 12 अक्टूबर 20827 जबलपुर - सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस
- 11 अक्टूबर 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस
- 12 अक्टूबर 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस
- 01 व 15 अक्टूबर 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस
- 30 सितंबर व 14 अक्टूबर 20822 सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस
- 02 व 16 अक्टूबर 20821 पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस
- 02 व 16 अक्टूबर 13426 सूरत-मालदा एक्सप्रेस
- 07 व 14 अक्टूबर 13425 मालदा-सूरत एक्सप्रेस
- 03 व 17 अक्टूबर 22511 कुर्ला-कामाख्या एक्सप्रेस
- 08 व 11 अक्टूबर 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस
- 09 व 13 अक्टूबर 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस
- 07 व 14 अक्टूबर 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस
- 10 व 17 अक्टूबर 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस
- 30 सितंबर व 14 अक्टूबर 22512 कामाख्या-कुर्ला एक्सप्रेस
- 29 सितंबर व 13 अक्टूबर 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस
- 29 सितंबर व 06 और 13 अक्टूबर 12870 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस
- 01, 08 और 15 अक्टूबर 12869 मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस
- 29 सितंबर से 01 अक्टूबर 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस
- 29 सितंबर से 03 अक्टूबर तक 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस
- 29 सितंबर से 03 अक्टूबर व 08, 10 से 14 अक्टूबर 12388 राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस
- 30 सितंबर से 04 अक्टूबर, 08, 11 से 15 अक्टूबर 12387 दुर्ग-राजेंद्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस
- 29 सितंबर से 15 अक्टूबर 18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस