• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

38 सत्र न्यायाधीश और सिविल जजों का तबादला

बिलासपुर(निप्र)। हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय से प्रदेश के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश और सिविल जजों का तबादला आदेश जारी किया गया है। आदेश म...और पढ़ें

By Edited By:
Publish Date: Wed, 30 Mar 2016 04:07:22 AM (IST)Updated Date: Wed, 30 Mar 2016 04:07:22 AM (IST)
38 सत्र न्यायाधीश और सिविल जजों का तबादला

बिलासपुर(निप्र)। हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय से प्रदेश के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश और सिविल जजों का तबादला आदेश जारी किया गया है।

आदेश में न्यायिक दंडाधिकारी क्लास टू महेश कुमार राज दंतेवाड़ा से कोरिया सिविल जज क्लास टू, श्रीमती छाया सिंह रायपुर से बलौदा बाजार, श्रीमती रश्मि नेताम नवम सिविल जज क्लास टू रायपुर से लोरमी, दसम सिविल जज क्लास टू श्रीमती एकता अग्रवाल बिलासपुर से मरवाही, अमित जिंदल सिमगा से दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, हेमंत कुमार रात्रे जनकपुर से बिलासपुर, डायमंड कुमार गिलहरे लोरमी से जनकपुर कोरिया, जनार्दन खरे मरवाही से रायपुर, षष्ठम सिविल जज क्लास टू श्याम कुमार साहू जगदलपुर से बसना महासमुंद, सुबोध मिश्रा रायपुर से सारंगढ़ रायगढ़, आनंद बोरकर दुर्ग से चिरमिरी कोरिया भेजे गए हैं।

इसके अलावा 5 सीनियर सिविल जज क्लास 1 का सिविल जज क्लास 1 सह सीजेएम के पद पर तबादला हुआ है। इसमें विवेक कुमार वर्मा बैकुंठपुर से अंबिकापुर सरगुजा सिविल जज क्लास 1 सह सीजेएम, शहाबुद्दीन कुरैशी मुंगेली से दंतेवाड़ा दक्षिण बस्तर, आनंद प्रकाश वारियाल अंबिकापुर से जशपुर, मधुसूदन चंद्राकर दंतेवाड़ा से मुंगेली, श्याम सुंदर कश्यप सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा से बैकुंठपुर कोरिया प्रथम सिविल जज सह सीजेएम की जिम्मेदारी संभालेंगे।


उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग के अधिकारी सेवक राम बंजारे अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोंडागांव से प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश महासमुंद, सिराजुद्दीन कुरैशी विशेष न्यायाधीश एससी एवं एसटी एक्ट जगदलपुर से सूरजपुर द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उत्तरा कुमार कश्यप एडीजे धमतरी से रायपुर षष्ठम एडीजे, गोविंद नारायण जांगड़े एडीजे पेंड्रारोड से रायपुर एडीजे, हिरेंद्र सिंह टेकाम एडीजे मुंगेली से पेंड्रारोड एडीजे, मंसूर अहमद अतिरिक्त रजिस्ट्रार(प्रशासन) हाईकोर्ट से दुर्ग एडीजे, संजीव कुमार तामक एडीजे जगदलपुर से जगदलपुर प्रथम एडीजे, जयदीप गर्ग एडीजे कांकेर से कोंडागांव एडीजे, शैलेष कुमार एडीजे जगदलपुर से मुंगेली एडीजे, राजभान सिंह जशपुर से कुनकुरी, आनंद राम ढीढही बिलासपुर से जांजगीर-चापा द्वितीय एडीजे, दया सिंधु गनवीर अंबिकापुर से बलौदा बाजार, संगीता नवीन तिवारी जज परिवार न्यायालय महासमुंद से डोंगरगढ़ राजनांदगांव एडीजे, राजेंद्र कुमार वर्मा एडीजे कवर्धा से रायपुर एडीजे, प्रशांत पराशर का कोरबा से कटघोरा तबादला किया गया है।

धमतरी के जिला न्यायाधीश बने सलाम

हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय से जारी आदेश में अध्यक्ष जिला उपभोक्ता फोरम अंबिकापुर वीर सिंह सलाम को धमतरी का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। संतोष कुमार तिवारी चतुर्थ एडीजे अंबिकापुर का अतिरिक्त संचालकछत्तीसगढ़ राज्य ज्यूडिशियल प्रशिक्षण अकादमी के पद पर तबादला हुआ है। प्रथम एडीजे महासमुंद ओम प्रकाश सिंह चौहान को अतिरिक्त रजिस्ट्रार(प्रशासन) हाईकोर्ट, सिविल जज क्लास 1 एवं सीजेएम जशपुर को न्यायिक प्रशिक्षण अकादमी बिलासपुर में उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। कुमारी राधिका सानी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग से कोरिया बैकुंठपुर, उप सचिव छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर ओम प्रकाश जायसवाल का सिविल जज क्लास 1 जांजगीर-चांपा और सिविल जज क्लास 1 संतोष ठाकुर का बैकुंठपुर से कटघोरा कोरबा तबादला किया गया है।