• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

फ्री में मजा लेने वाले 43,710 बेटिकट यात्री धराए, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वसूला 3.13 करोड़ का जुर्माना

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) द्वारा बिलासपुर, रायपुर और नागपुर मंडल में 1 से 20 सितंबर तक चलाए गए विशेष टिकट जांच अभियान में 43,710 बेटिकट व अनियमित...और पढ़ें

By Shiv SoniEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 07:25:01 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 07:25:01 PM (IST)
फ्री में मजा लेने वाले 43,710 बेटिकट यात्री धराए, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वसूला 3.13 करोड़ का जुर्माना
ट्रेन में टिकट जांच करते कर्मचारी।

HighLights

  1. बिलासपुर-नागपुर मंडल में टिकट जांच अभियान तेज, बिना टिकट मिले तो लगेगा झटका
  2. बेटिकट और अनियमित यात्रियों से वसूले 3.13 करोड़ रुपये।
  3. बिलासपुर, रायपुर और नागपुर मंडल में चेकिंग अभियान जारी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिना टिकट, अनियमित टिकट और बिना उचित यात्रा प्राधिकार के सफर करने वाले यात्रियों के खिलाफ सघन टिकट जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान रेलवे ने नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों पर कार्रवाई करते हुए 3.13 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया है। यह अभियान बिलासपुर, रायपुर और नागपुर मंडल में प्रमुख स्टेशनों के साथ-साथ विभिन्न ट्रेनों में भी चलाया गया।

एक् से 20 सितंबर तक चलाए गए विशेष एवं नियमित टिकट जांच अभियानों के दौरान 43,710 मामलों में कार्रवाई की गई। इन मामलों से रेलवे को तीन करोड़ 13 लाख 15 हजार 499 रुपये की आय हुई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के अलावा अनियमित टिकट लेकर सफर करने और बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वालों को भी पकड़ा गया।


रेलवे की ओर से ट्रेनों और स्टेशनों पर टिकट जांच दलों को सक्रिय किया गया है। अभियान का उद्देश्य यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा करने के प्रति जागरूक करना और रेलवे के राजस्व की सुरक्षा करना है। इसके अलावा निर्धारित नियमों के विपरीत सामान या लगेज लेकर यात्रा करने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार बिना टिकट व अनियमित टिकट के साथ यात्रा करना रेलवे नियमों का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में यात्रियों से नियमानुसार अतिरिक्त किराया और दंड वसूला जा सकता है। टिकट जांच के दौरान यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले उचित और वैध टिकट प्राप्त करने की अपील भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- रायपुर के जैतूसव मठ की जमीन पर बड़ा फैसला... महंत राम आशीष दास का दावा खारिज, कलेक्टर रहेंगे प्रबंधक