• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Railway News: दुर्ग से पटना के बीच चलेगी 8 स्पेशल ट्रेन, बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं मिलेगा आराम

रेलवे की ओर से दुर्ग से बिहार के पटना तक 8 स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन 6 जुलाई से 28 जुलाई के बीच 8 दिन चलाई जाएगी। जिससे बाबा ...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Fri, 04 Jul 2025 01:16:49 PM (IST)Updated Date: Fri, 04 Jul 2025 01:18:40 PM (IST)
Railway News: दुर्ग से पटना के बीच चलेगी 8 स्पेशल ट्रेन, बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं मिलेगा आराम
बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

HighLights

  1. दुर्ग से पटना के बीच चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन
  2. रेलवे ने 8 दिन यह ट्रेन चलाने का लिया फैसला
  3. बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालूओं को मिलेगा लाभ

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: बाबा धाम जाने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से एक नए ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। भारतीय रेलवे की ओर दुर्ग से पटना के बीच एक और स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी है। इस ट्रेन के परिचालन से बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को आठ दिन ट्रेन सुविधा मिलेगी।

दरअसल, भारतीय रेलवे की ओर से पहले भी इन दोनों स्टेशनों के बीच स्पेशल ट्रेन को चलाने की घोषणा की गई थी। लेकिन वह केवल दुर्ग से 06, 13, 20, एवं 27 जुलाई को उपलब्ध थी। अब नए नंबर से इन दोनों स्टेशनों के बीच एक और स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन दुर्ग से 07, 14, 21 एवं 28 जुलाई को छूटेगी।


वहीं वापसी में नई स्पेशल ट्रेन 08, 15, 22 एवं 29 जुलाई को छूटेगी। जबकि पहले से घोषित ट्रेन 07, 14, 21, एवं 28 जुलाई को पटना से रवाना होगी। इन दोनों स्पेशल ट्रेनों में 1008 कंफर्म बर्थ की सुविधा मिलेगी।

दुर्ग और पटना के बीच चलने वाली एक और साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 08797 नंबर के साथ प्रत्येक सोमवार को दुर्ग से रवाना होगी। वापसी में 08798 नंबर से ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को छूटेगी। इस ट्रेन में दो एसी-थ्री, 13 स्लीपर, 4 सामान्य, 2 एलआरडी सहित 21 कोच जुडेंगे। जिससे यात्रियों को 1008 कंफर्म बर्थ की सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Bijapur News: 13 किलो पैंगोलिन स्केल्स के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, आनोखा है यह जीव, जाने कैसे

08797 दुर्ग- पटना स्पेशल एक्सप्रेस समय सारणी

  • दुर्ग से 13:15 बजे रवाना होगी
  • रायपुर 14:00 बजे रवाना होगी
  • भाटापारा 14:55 बजे रवाना होगी
  • बिलासपुर 15:55 बजे पहुंचेगी

बता दें कि चांपा, रायगढ़, झारसुगड़ा, राउरकेला और हटिया स्टेशन में ठहरते हुए यह ट्रेन पटना 15:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में 08798 पटना-दुर्ग स्पेशल एक्सप्रेस पटना से 17:15 बजे रवाना होगी। रायगढ़ 16:50 बजे, चांपा 17:48 बजे और 19:15 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। दुर्ग स्टेशन पहुंचने का समय 22:35 बजे निर्धारित किया गया है।