Bilspur News: परिचालन विभाग के 90 कर्मचारी पुरस्कृत, छह ग्रुप अवार्ड
Bilspur News: परिचालन विभाग द्वारा 65वां रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह संपन्न हुआ।
By anil.kurrey
Edited By: anil.kurrey
Publish Date: Sat, 30 Jan 2021 03:45:00 PM (IST)
Updated Date: Sat, 30 Jan 2021 03:45:14 PM (IST)

बिलासपुर।Bilspur News: परिचालन विभाग द्वारा 65वां रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह शुक्रवार को संपन्न हुआ। प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक स्तर पर आयोजित समारोह में 90 कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। छह ग्रुप अवार्ड दिया गया। समारोह में मुख्य माल परिवहन प्रबंधक रधेंद्र रमण एवं मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक यशवंत कुमार चौधरी ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन उप मुख्य परिचालन प्रबंधक (यात्री) सोमनाथ मुखर्जी, उप मुख्य परिचालन प्रबंधक (योजना) विशाल गर्ग , उप मुख्य परिचालन प्रबंधक (फ़ाईस) आरजे शर्मा, जीडब्यू फडके, मुख्य कार्यालय अधीक्षक एवं उप मुख्य परिचालन प्रबंधक (गुड्स) अवधेश त्रिवेदी ने किया।
प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक द्वारा 2019-20 वर्ष के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा लदान में 170.43 मिलियन टन का उधाांक प्राप्त करने में कर्मचारियों एवं अधिकारियों के उत्कृष्ट योगदान की प्रशंसा की। वर्ष 2020-21 मे लदान हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को 194 मिलियन टन का लक्ष्य दिए जाने की जानकारी दी तथा इस लक्ष्यों को प्राप्त करने उत्कृष्ट योगदान देने बल दिया।
गौरतलब है कि यह कार्यक्रम विभिन्न् विभागों में भी विभागाध्यक्ष स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी प्रोत्साहन स्वरुप पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसका मुख्य उद्वेश्य सारे कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्र में चाहे वो किसी भी श्रेणी के हो, उसमें गुणात्मक सुधार लाने तथा साथ ही अपने संगठन के क्रियाकलापों को और बेहतर तरीके से कार्य निष्पादन को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में परिचालन विभाग के बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं अधिकारी भी उपस्थित थे। पुरस्कार प्राप्त कर्मचारियों में खुशी देखते ही बन रही थी। उनके चेहरे पर एक अलग सी मुस्कान दिख रही थी।