• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची बारहवीं की छात्रा, अचानक आया चक्कर, पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र स्थित एक शासकीय स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बारहवीं कक्षा की एक छात्रा नींद की गोलियां खाकर स्कूल प...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 03:28:38 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 03:28:38 PM (IST)
बिलासपुर में नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची बारहवीं की छात्रा, अचानक आया चक्कर, पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
नींद की गोलियों का एआई फोटो।

HighLights

  1. सीपत क्षेत्र स्थित एक शासकीय स्कूल में घटी खौफनाक घटना।
  2. छात्रा के बैग की तलाशी लेने पर मिला नींद की गोलियों का रैपर।
  3. आनंद-फानन में वाहन बुलवाकर सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। सीपत क्षेत्र स्थित शासकीय स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा बुधवार की सुबह नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंच गई। प्रार्थना के दौरान छात्रा को चक्कर आ गया। इसे देख स्कूल के टीचर और सहपाठियों ने उसे कमरे में बिठाया। थोड़ा ठीक लगने पर स्कूल की शिक्षिकाओं ने पूछताछ की तब पूरा मामला सामने आया। उसके बैग से गोलियों का रैपर भी मिला है।

सीपत क्षेत्र के शासकीय स्कूल में पदस्थ व्याख्याता ने बताया कि बुधवार की सुबह वे ड्यूटी पर थे। प्रार्थना के समय स्कूल के अन्य शिक्षकों की मौजूदगी में विद्यार्थी प्रांगण में थे। इसी दौरान 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को चक्कर आ गया। इसे देख शिक्षक और सहपाठी छात्राएं उसे कमरे में लेकर गए। कुछ देर बाद छात्रा को हल्का होश आया।


पूछताछ में छात्रा ने बताया कि उसने नींद की गोलियां खा ली है। उसके बैग से गोलियों का रैपर मिला है। पूछताछ में छात्रा ने बताया कि उसने पहले भी नींद की गोलियां खा ली थी। इस बार उसने ज्यादा मात्रा में गोलियां खा ली है। इसकी जानकारी मिलते ही स्कूल स्टाफ सकते में आ गया।

यह भी पढ़ें- खुद को बताया बीट्स पिलानी से बीटेक और 48 लाख का पैकेज, पिता का 88 लाख सालाना टर्नओवर, 200 एकड़ जमीन, शादी के अगले दिन खुली पोल

आनन-फानन में घटना की जानकारी स्वजन को दी गई। साथ ही वाहन बुलवाकर छात्रा को सिम्स में भर्ती कराया गया। तब तक छात्रा के स्वजन भी आ गए। फिलहाल छात्रा की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।