• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

पानी समझकर बोतल से महुआ शराब पी गया 3 साल का मासूम, चिरमिरी-अंबिकापुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के ग्राम दुलापुर काशिमुड़ा में प्लास्टिक की बोतल में रखी महुआ शराब को पानी समझकर पीने से तीन वर्षीय मासूम मनीष कुमार क...और पढ़ें

By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 07:25:49 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 07:25:49 PM (IST)
पानी समझकर बोतल से महुआ शराब पी गया 3 साल का मासूम, चिरमिरी-अंबिकापुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम
प्रतीकात्मक चित्र (एआइ निर्मित)

HighLights

  1. प्लास्टिक की बोतल में रखी शराब बनी मासूम के लिए काल
  2. कोरबा के दुलापुर में दर्दनाक हादसा, जहरीली शराब के असर से मासूम की मौत
  3. खड़गवां व चिरमिरी से रेफर के बाद अंबिकापुर में तोड़ा दम।

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर: घर में प्लास्टिक की बोतल में रखी महुआ शराब को पानी समझकर पीने से तीन साल के मासूम की मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे खड़गवां, चिरमिरी होते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था, जहां उपचार के दौरान चार अक्टूबर को उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार मृतक मनीष कुमार पिता शिवलाल सिंह (तीन) निवासी ग्राम दुलापुर काशिमुड़ा थाना पसान, जिला कोरबा का रहने वाला था। स्वजन ने बताया कि 29 सितंबर की शाम करीब चार बजे मनीष घर में खेल रहा था। घर में प्लास्टिक की बोतल में महुआ शराब रखी हुई थी, जिसे मासूम ने पानी समझकर पी लिया।


कुछ देर बाद वह उल्टी करने लगा। मां फूलकुंवर ने पिता शिवलाल को इसकी जानकारी दी। पिता शाम सात बजे घर पहुंचे तो उस समय बच्चे की हालत ठीक बताई गई। अगले दिन अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। स्वजन उसे लेकर खड़गवां अस्पताल पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने चिरमिरी रेफर कर दिया।

चिरमिरी में भी हालत में सुधार नहीं होने पर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

खेलते-खेलते पी शराब, उल्टी और तबीयत बिगड़ी, रेफरल और अंबिकापुर में मौत

  • पानी समझकर पी गया महुआ शराब: 29 सितंबर की शाम 4 बजे 3 साल का मनीष घर में खेल रहा था और बोतल में रखी महुआ शराब को पानी समझकर पी गया।

  • अचानक बिगड़ी तबीयत: उल्टी होने और अगले दिन स्थिति गंभीर होने पर परिजन उसे खड़गवां अस्पताल ले गए।

  • चिरमिरी से अंबिकापुर रेफर: डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक देखकर चिरमिरी और फिर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा।

  • इलाज के दौरान तोड़ा दम: 4 अक्टूबर को डॉक्टरों के अथक प्रयास के बाद भी बच्चे की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया।