• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर के होटल हेवेंस पार्क के बार में युवतियों के बीच मारपीट, सड़क पर भी हुआ जमकर हंगामा

बिलासपुर के होटल हेवेंस पार्क बार में शनिवार रात दो युवतियों के बीच शराब के नशे में जमकर मारपीट हो गई। बार से बाहर निकलने पर सड़क पर भी हंगामा हुआ, जि...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 03:50:30 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 03:50:30 PM (IST)
बिलासपुर के होटल हेवेंस पार्क के बार में युवतियों के बीच मारपीट, सड़क पर भी हुआ जमकर हंगामा
बार के बाहर मारपीट का वायरल वीडियो ग्रेव

HighLights

  1. टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर स्थित होटल हेवेंस पार्क के बार में शनिवार रात हुआ विवाद।
  2. इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वीडियो प्रसारित होने के बाद शहर में मचा हड़कंप।
  3. शहर में देर रात तक खुले रहने वाले बार और पब, आबकारी विभाग गहरी नींद में।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर स्थित होटल हेवेंस पार्क के बार में शनिवार की रात करीब दो बजे दो युवतियों के बीच मारपीट हो गई। बार के स्टाफ ने दोनों को किसी तरह बाहर निकाला। इसके बाद युवतियों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। दोनों पक्ष की ओर से इसकी शिकायत थाने में नहीं की गई है।

टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर स्थित होटल हेवेंस पार्क के बार में शनिवार की रात दो युवतियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। एक युवती बाहर से आकर यहां एक स्पा सेंटर में काम करती है। शनिवार की रात वह अपने एक पुरुष मित्र के साथ बार पहुंची थी। बार में शराब पीने के दौरान उसका एक अन्य युवती से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट होने लगी। बार में हो रही मारपीट के बीच वहां मौजूद बाउंसरों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। इसके बाद दोनों को बाहर भेज दिया गया।


होटल से बाहर निकलते ही दोनों युवतियों के बीच एक बार फिर से मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। मारपीट के दौरान बार के बाउंसर बीच-बचाव करते दिखे। देर रात तक खुल रहे बार, आबकारी नींद में शहर में देर रात बार खुल रहे हैं। देर रात तक खुल रहे बार में आए दिन मारपीट की शिकायतें सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें- बाइक की सीट पर खड़े होकर स्टंट, बिलासपुर के व्यस्त सड़कों पर राहगीरों की जान के साथ खिलवाड़

देर रात तक खुल रहे बार पर आबकारी और पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके कारण लगातार मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार की रात हुए हादसे के बाद भी पुलिस और आबकारी विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।